फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet Minister Aman Arora will hoist the flag in Mohali on Independence Day

Chandigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर मोहाली में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा करेंगे ध्वजारोहण

Tue, 15 Aug 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Aman Arora will hoist the flag in Mohali on Independence Day
मोहाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मोहाली पुलिस पूरी तरह से चौकस है। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच की जा रही है और पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरों से लैस हाईटेक पीसीआर वैन तैनात की गई है। इस बार कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में हो रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, ड्रग्स और विस्फोटकों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा सरकारी कॉलेज में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समागम को लेकर भी पुलिस की ओर से आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। समागम स्थल पर सोमवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे ग्राउंड की जांच की। कॉलेज के गेट पर भी पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप कुमार गर्ग की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षा प्रबंध करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस सब-डिवीजन के अंतर्गत जगतपुरा चौक, एयरपोर्ट चौक, आयशर चौक, फेज-9 में मैजेस्टिक होटल के सामने, सिल्वी गार्डन, वेव स्टेट, सेक्टर 84-85 समेत पूरे मोहाली शहर में अलग-अलग जगहों पर विशेष नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन नाकों के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है और भगोड़ों को पकड़ने के साथ नार्को-आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए डॉग स्क्वॉयड, सीसीटीवी कैमरे से लैस हाईटेक वाहन और हाईस्पीड वाहनों को भी तैनात किया गया है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed