फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet meeting of punjab government and Property tax

आज मिल सकती है प्रॉपर्टी टैक्स में राहत

Mon, 22 Sep 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Sep 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting of punjab government and Property tax

प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव में किरकिरी के बाद अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार जनता को राहत देने जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स में कमी से संबंधित प्रस्ताव आने की संभावना है। इसके साथ ही व्यापारियों को राहत देने के लिए वैट आदि में कमी से संबंधित मसलों पर चर्चा व फैसले और कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु सीमा में इजाफे पर विचार-विमर्श भी संभावित है। कुछ विभागों में नई भर्तियों संबंधी फैसले भी हो सकते हैं।

जानकारों के मुताबिक सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में भारी कमी करने का मन बना लिया है। इसके तहत जहां प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से अलग करने पर सहमति बनी है, वहीं एक निश्चित क्षेत्रफल तक के प्लॉटों को इस कर से छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन


खाली पड़े प्लॉटों पर लगने वाला प्रॉपर्टी टैक्स भी माफ हो सकता है। इससे पहले इन सभी पर टैक्स लग रहा था और जायदाद की कीमत कलेक्टर रेट के आधार पर निर्धारित होने से यह बहुत अधिक बन जाता था। एक उच्चाधिकारी के अनुसार कैबिनेट की मुहर लगने पर प्रॉपर्टी टैक्स काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौजरी उद्योग से संबंधित यार्न पर लगने वाले वैट को आधा करने पर भी कैबिनेट बैठक में सहमति बन सकती है। इस वक्त इस पर 6.5 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है, जिसे 3 फीसदी करने का प्रस्ताव है।


हौजरी उद्योग में इतने अधिक वैट की वजह से काफी रोष है और इसे ध्यान में रखकर ही सरकार ने कमी का मन बनाया है। इसके अलावा 58 वर्ष की रिटायरमेंट आयु में दो साल की टेंपरेरी एक्सटेंशन देने संबंधी फैसला बैठक में होने की संभावना है।
 
इन फैसलों की संभावना
प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से अलग करना
एक निश्चित क्षेत्रफल तक के प्लॉटों को टैक्स से छूट
खाली पड़े प्लॉटों पर लगने वाला प्रॉपर्टी टैक्स माफ होना
यार्न पर लगने वाले वैट में पचास फीसदी कमी
 58 वर्ष की रिटायरमेंट आयु में दो साल की टेंपरेरी एक्सटेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed