{"_id":"65f50cf58375f526ab09e5c6","slug":"cabinet-expansion-of-nayab-singh-government-of-haryana-today-all-update-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर बढ़ा संशय, मनाने की खबरों पर बोले अनिल विज-मैं रुठा नहीं हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर बढ़ा संशय, मनाने की खबरों पर बोले अनिल विज-मैं रुठा नहीं हूं
Sat, 16 Mar 2024 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:07 PM IST
सार
आज के मंत्रिमंडल विस्तार में महिला विधायकों में से गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी को मौका देने की बात कही जा रही है। इसके अलावा अहीरवाल बेल्ट से ओमप्रकाश यादव और अभय सिंह यादव में किसी एक को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
नायब सैनी को बधाई देते मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे पहले हरियाणा की नायब सिंह सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज हो सकता है। कैबिनेट विस्तार पर भाजपा विधायक सुधीर सिंगला ने कहा है कि पार्टी की तरफ से अनिल विज को मनाने की कोशिश की जा रही हैं। जल्द ही विज मान जाएंगे। सुधीर सिंगला गुरुग्राम के विधायक हैं। राज भवन पहुंचे सिंगला ने कहा कि कैबिनेट विस्तार 11 बजे होना था लेकिन समय बदल गया है।
विज्ञापन
वहीं अंबाला में अनिल विज ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मैं रूठा नहीं हूं। मुझे कोई मनाने नहीं आया और न किसी ने मुझसे बात की है।
https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2024/03/16/1RLpkB5.mp4
विज के करीबियों ने बताया है कि 12 मार्च के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे बात नहीं की है। जिस दिन विज नाराज हुए थे, उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे फोन पर बातचीत की थी। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे और संभावित मंत्रिमंडल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की है। शपथ ग्रहण के कुछ ही देर बाद ही मंत्रियों को विभाग भी बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अनिल विज के शपथ नहीं लेने पर पार्टी पंजाबी समुदाय से आने वाले जींद विधायक कृष्ण लाल मिड्डा को मौका दे सकती है। मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले पांचों मंत्रियों में कोई भी पंजाबी समुदाय का नहीं है। मनोहर लाल के हटने के बाद पार्टी पंजाबी समुदाय को जरूर प्रतिनिधित्व देगी।
विज्ञापन
वहीं, विज के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से असीम गोयल को भी मौका मिल सकता है। उनके मंत्री बनने से वैश्य समुदाय को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। वहीं, पृथा से निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत को भी मौका दिया जा सकता है। सरकार को समर्थन देने वाले गोपाल कांडा को भी मौका दिया जा सकता है। वैश्य समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए असीम गोयल व ज्ञानचंद गुप्ता को भी मंत्री बनाया जा सकता है।