{"_id":"5dc728208ebc3e5af933470a","slug":"cab-riders-follow-girls-escape-when-police-reach-chandigarh-news-pkl356370594","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब सवार ने दो किमी तक दो लड़कियों का किया पीछा, पुलिस पहुंची तो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब सवार ने दो किमी तक दो लड़कियों का किया पीछा, पुलिस पहुंची तो भागे
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूटी सवार जम्मू-कश्मीर निवासी दो सहेलियों का कार से ढाई किलोमीटर तक पीछा कर उनसे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वारदात को कैब सवार मनचलों ने शुक्रवार शाम को उस वक्त अंजाम दिया जब दोनों युवतियां चंडीगढ़ में शॉपिंग करने के बाद जीरकपुर स्थित अपने पीजी लौट रही थीं। युवतियों ने शोर मचाकर जब इसका विरोध किया तो आरोपी सेक्टर-20 से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर 34 थाना पुलिस ने आईपीसी 354ए, 354डी, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज कर मनचलों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कैब नंबर के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से जीरकपुर में रहकर मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी सहेली के साथ एक्टिवा स्कूटी पर होकर जीरकपुर से चंडीगढ़ में शापिंग करने आई थी। शॉपिंग करने के बाद शाम को सहेली के साथ वापस जीरकपुर अपने पिजी लौट रही थी। पीड़ित युवती ने बताया कि किसान भवन चौक के पास पहुंचने पर उन्हें पता चला कि कैब नंबर (नंबर-पीबी-01बी-0922) में सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे हैं। पहले तो उन्होंने युवकों को अनदेखा कर दिया लेकिन हद तब हो गई जब कैब सवारों ने ओवरटेक कर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने अश्लील कमेंट किए। जब दोनों युवतियों ने इसका विरोध किया तो कैब सवार युवक बहस करने लगे और अभद्र कमेंट्स तक करने लगे। इस पर युवतियों ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।