फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By becoming active members, workers will get opportunity at district and national level.

Chandigarh News: सक्रिय सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं को जिला व राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा मौका

Tue, 10 Dec 2024 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
By becoming active members, workers will get opportunity at district and national level.
भाजपा ने सक्रिय सदस्य का शुरू किया अभियान, बड़ौली ने सीएम को बनाया सदस्य
विज्ञापन

चंडीगढ़। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा अब तक 34 लाख नए सदस्य बना चुकी है। इसी के साथ ही भाजपा ने मंगलवार से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों को सक्रिय सदस्य बनाया। सीएम ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बना सकते हैं। सक्रिय सदस्य बनने पर ही कार्यकर्ताओं को मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया, साधारण सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान दोनों एक साथ चलेंगे। हमारा लक्ष्य 50 लाख साधारण सदस्य और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाना है। इस टारगेट को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लाखों लोगों ने और परिवारों ने भाजपा का सदस्य बनकर देशहित में अपना योगदान दिया है। दिन-प्रतिदिन भाजपा परिवार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा। वहीं, सक्रिय सदस्य बनेगा। कहा, भाजपा के सक्रिय सदस्य बनकर देश को मजबूती देने का काम करें। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed