पंजाब अनलॉक: सप्ताहांत और रात का कर्फ्यू हटाने के सरकार के फैसले से कारोबारी खुश
कोविड की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सप्ताहांत लगने वाला और रात्रि कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी किए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ludhiana | Punjab lifts weekend&night curfew; orders reopening of malls&restaurants
Our expenses will get covered now. Lockdown meant a loss as we had to pay counter rents, electricity expenses. We will also gain profit when customers come: Hardeep Singh,Icecream parlour owner pic.twitter.com/j5YW0VBPQG— ANI (@ANI) July 10, 2021विज्ञापन
पंजाब में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 0.4 प्रतिशत आने पर पंजाब सरकार ने पाबंदियों में राहत दी है। शुक्रवार को कोविड की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सप्ताहांत लगने वाला और रात्रि कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी किए। सोमवार से इनडोर में 100 और आउटडोर कार्यक्रमों में 200 लोग शामिल हो सकेंगे।
बार, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, स्पा, तैराकी पुल, जिम, मॉल, खेल कॉम्प्लेक्स, म्यूजियम, चिड़ियाघर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने को कहा है। इसके लिए शर्त यह रहेगी कि स्टाफ और विजेटर्स को कोरोना का टीका जरूर लगा होना चाहिए। टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को दो हफ्ते पहले कोरोना की कम से कम एक खुराक लगी होने का सर्टिफिकेट देख जिला उपायुक्त कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खोलने की इजाजत दे सकते हैं। स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। कैप्टन ने कहा कि 20 जुलाई को कोविड के हालात की दोबारा समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने कहा कि चार जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत या इससे कम है लेकिन अभी लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर और रूपनगर में चौकसी बरतने की जरूरत है।