फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   businessman and mohali vegitable mandi

निगम ने मंडियों में पर्ची बंद की, व्यापारी भड़के

Thu, 06 Mar 2014 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 06 Mar 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
businessman and mohali vegitable mandi
शहर में लगने वाली मंडियां बंद करने का मामला पूरी तरह गर्मा गया है। निगम ने मंडियों में सूखा सामान बेचने वालों की पर्चियां काटना बंद कर दी हैं।
विज्ञापन


जिससे व्यापारी एक बार फिर भड़क गए हैं। वीरवार को रेहड़ी फड़ी एसोसिशन की इसी मामले को लेकर आपात मीटिंग हुई।

इसमें तय किया गया कि अब व्यापारी किसी भी मंडी में नगर निगम की पर्ची नहीं कटाएंगे। साथ ही इस मामले में नगर कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी।

रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन के प्रधान सोहन सिंह ने कहा कि निगम भी मंडी बोर्ड की राह पर आ गया है। मंडियों पहले रोजाना सूखा सामान बेचने वालों को तीस रुपये की पर्ची काटी जाती थी।

लेकिन वह बंद कर दी गई। ऐसे में उन्हें अपने रोजगार खत्म होने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि जिन भी फेजों व सेक्टरों में पहले मंडियां लगती हैं।
विज्ञापन


उनमें लगातार मंडियां लगाई जाएगी। अगर ऐसा करने में उन्हें किसी भी प्रकार मुसीबत भी उठानी पड़ती है। तो भी पीछे नहीं हटेंगे।

जिक्रयोग है कि मंडी बोर्ड ने सेक्टर-68, 78, फेज-8, फेज-3बी2 और फेज-11 में लगने वाली मंडियों को बंद करने के आदेश जारी किए है। जिसके बाद भी व्यापारी अपना कारोबार चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed