{"_id":"5c080098bdec2241ba2c7388","slug":"bus-service-from-jalandhar-to-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर से आईजीआई एयरपोर्ट तक चलेगी पनबस, सरकार द्वारका में बनाएगी बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर से आईजीआई एयरपोर्ट तक चलेगी पनबस, सरकार द्वारका में बनाएगी बस अड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए परेशानी मुक्त परिवहन सेवाएं मुहैया कराने का फैसला लिया है। अगले दो दिन में नेशनल परमिट होल्डर पनबस की इन बसों को जालंधर से आईजीआई एयरपोर्ट तक शुरू किया जाएगा। आम लोग यह सेवा प्रति यात्री 1100 रुपये खर्च कर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी बयान में राज्य की ट्रांसपोर्ट मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि पनबस की ओर से वोल्वो बसों की सेवा जालंधर से आईजीआई एयरपोर्ट तक चलाई जा रही थी, लेकिन 15 दिन पहले कुछ तकनीकी कारणों से दिल्ली प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए बस सेवा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अब ऐसी सरकारी बसें केवल चुनिंदा बस अड्डों से ही चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
यह मामला दिल्ली प्रशासन के साथ विचार विमर्श किया गया और प्रशासन की ओर से इंटरनेशनल हवाई अड्डे के सामने, द्वारका में वोल्वो बस अड्डा बनाने पर सहमति जता दी है। चूंकि इस बस अड्डे का निर्माण पूरा होने में 2 महीने का समय लगेगा। इसलिए पनबस की ओर से नेशनल टूरिस्ट परमिट के साथ बसें चलाने का फैसला किया गया है, ताकि प्रदेश के एनआरआई को अच्छी व सस्ती बस सेवा मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन