फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus driver raped woman, arrested

बस चालक ने किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bus driver raped woman, arrested
लालड़ू। दो बच्चों की मां ने मिनी बस चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया था और इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने बस चालक उदयवीर सिंह निवासी लालड़ू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता (33) ने पुलिस को बताया कि वह जीरकपुर में निजी दफ्तर में नौकरी करती थी और डेराबस्सी से मिनी बस में जाती थी। बस चालक अक्सर उसके लिए सीट रखता था। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बस चालक ने जून 2019 में लालड़ू के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचने के साथ वीडियो बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह इन्हें वायरल कर देगा। 23 अप्रैल को जब वह लालड़ू से आ रही थी तो आरोपी ने उसका पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश की। अंत में परेशान होकर महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed