{"_id":"e88b48a69a0aabbfe156597de482b38c","slug":"bureaucracy-will-change-after-bjp-government-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार बनते ही अफसरशाही में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार बनते ही अफसरशाही में होगा बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Oct 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नई सरकार के सत्ता में आते ही नए अधिकारियों की तैनाती भी तय हो जाएगी। राज्य में इस समय कुछ अधिकारी बिना कहे ही मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह और अन्य व्यवस्थाओं के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव समेत अन्य वरिष्ठ पदों के लिए गठजोड़ तेज हो गई है। इस पूरी प्रक्रिया में गुजरात कैडर के एक दो अधिकारी भी प्रतिनियुक्ति पर हरियाणा आ सकते हैं।
विज्ञापन
सत्ता के गलियारे में चल रही चर्चाओं के मुताबिक लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कौशल के अनुभव का फायदा भाजपा सरकार लेगी। कौशल ने अभी तक कई अहम पदों पर सेवाएं देकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
अब देखना यह है कि नई सरकार में उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलती है। इसके अलावा राज्य की अफसरशाही में ईमानदार अधिकारी के तौर पर जाने जाते पीके दास को भी अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए हरियाणा कैडर के अधिकारियों के वापस आने की संभावना है।
आईएएस लॉबी के अलावा पुलिस महकमे में भी बड़े फेरबदल की संभावना है। राज्य पुलिस के मुखिया के पद को लेकर आईपीएस अधिकारियों में लॉबिंग तेज है। गुप्तचर विभाग के पुलिस अधिकारी की हरियाणा में हमेशा अहम भूमिका रही है।
सरकारें अब तक एडीजीपी स्तर के अधिकारी को गुप्तचर महकमे में लगाती आई हैं। इस बार भी सरकार को अपने किसी ऐसे अधिकारी की तलाश है, जो पुरानी सरकारों के समय में उनका खास न रहा हो।