{"_id":"5921deae4f1c1b5b288b4568","slug":"bupinder-singh-hooda-on-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई से नहीं दबेगी मेरी आवाज : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई से नहीं दबेगी मेरी आवाज : भूपेंद्र हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 22 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि सीबीआई के जरिये उनकी आवाज को नहीं दबाया जा सकता है। जनता के हकों के लिए आवाज को बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ बनाए गए सभी केस निराधार हैं। सांच को कोई आंच नहीं, जल्द ही निर्दोष साबित होंगे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को रावलवास खुर्द में प्रोफेसर संपत सिंह की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि किसी तरह की जांच करा लो। जब भी जरूरत होगी, मैं जांच में सहयोग करूंगा। मैंने कोई गलत काम नहीं किया। इस कारण मेरी आवाज नहीं दबेगी। झूठ अधिक दिन तक नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर पर अब केंद्र सरकार को फैसला लेना है। सरकार अगर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगी तो मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं। एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कराना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। मैंने तो इनेलो को भी एसवाईएल मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला को भी रणनीति तैयार करने के लिए लेटर लिखा था।
विज्ञापन
रास्ते रोकने से समाधान नहीं निकलेगा। सरकार की नीयत साफ होती तो अब तक एसवाईएल नहर की खुदाई का काम शुरू हो जाता। सीएम अब तक प्रधानमंत्री से नहीं मिलवा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। साल 2019 तो छोड़ो, हम तो आज भी चुनाव के लिए तैयार हैं। सरकार से हर वर्ग विमुख हो चुका है।