फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper vacancies of 1175 driver in haryana roadways

रोडवेज में चालकों की बंपर वेकेंसी, आवेदन करें

Sat, 01 Mar 2014 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
bumper vacancies of 1175 driver in haryana roadways

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के 1900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन विभाग में चालक (भारी वाहन) के 1175 पदों पर भर्ती की जाएगी। खेल एवं युवा मामले विभाग में विभिन्न खेलों के जूनियर कोचों की नियुक्ति की जाएगी।

जिनमें एथलेटिक्स के 10, बैडमिंटन के 10, बॉक्सिंग के 15, क्रिकेट के 15, फेंसिंग के पांच, फुटबॉल के 10, जिम्नास्टिक के 10, जूडो के 15, कायाकिंग व कैनोइंग के पांच, शूटिंग के पांच, टेबल टेनिस के 15, ताइक्वांडो के 10, वेटलिफ्टिंग के 10, कबड्डी के 35 पद और खो-खो के 10 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

यहां-यहां के लिए भी मांगे आवेदन

bumper vacancies of 1175 driver in haryana roadways

प्रवक्ता ने बताया कि सहकारी समितियां, हरियाणा में निरीक्षक के 9, उप-निरीक्षक के 188, सीनियर ऑडिटर के 9, ऑडिटर के 28 तथा जूनियर ऑडिटर के 7 पद भरे जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के कार्यालय में इलेक्शन कानूनगो के पांच तथा मुख्य विद्युत निरीक्षक के कार्यालय में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रीकल) के एक पद के लिये भी आवेदन मांगे गए हैं।

इसके अलावा, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी/सहायक जिला सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक योजना अधिकारी/स्क्रूटनी इंस्पेक्टर के छह तथा फील्ड असिस्टेंट के चार पदों के लिये आवेदन भी मांगे गए हैं।

एक नजर खाली पदों पर यहां भी

bumper vacancies of 1175 driver in haryana roadways

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के 9, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक के आठ, ऑडिटर के एक तथा मैनुअल असिस्टेंट के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसी प्रकार, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग में केमिस्ट के छह, वरिष्ठ विश्लेषण सहायक के दो और सांख्यिकीय सहायक के एक पद के लिये आवेदन मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में डाइटीशियन के 7 पदों तथा ट्यूबरक्लोसिस हेल्थ विजीटर के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग में हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट (पुरुष) के 4 पदों तथा हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट (महिला) के 6 पदों के लिये भी आवेदन मांगे गए हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने ड्राफ्टसमैन के 76, ऑटीफिशर का एक (बीबीएमबी के लिए), इलेक्ट्रीशियन के 9 (बीबीएमबी के लिए) और मैसन के तीन पद (बीबीएमबी के लिए) हैं।

विज्ञापन

यहां पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

bumper vacancies of 1175 driver in haryana roadways

प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिये उम्मीदवारों को वेबसाइट www.hssc.gov.in या onlinehssc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन पहली मार्च से 28 मार्च को शाम पांच बजे तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिये शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च होगी।

सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी सत्यापन/छंटनी-सह-साक्षात्कार के समय लानी होगी। योग्यताओं/पात्रता शर्तों, आयु तथा प्रमाण पत्रों का निर्धारण ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च से किया जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर लॉग ऑन किया जा सकता है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने एवं फीस चालान लेने के 48 घंटों के बाद स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed