फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper recruitment of teachers in indian army, apply soon

थलसेना में शिक्षक बनना चाहते हैं तो करें आवेदन

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
bumper recruitment of teachers in indian army, apply soon

भारतीय थल सेना की सेना शिक्षा कोर के वर्ग एक्स और वर्ग वाई में हवलदार शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती हरियाणा (गुडगांव, फरीदाबाद, पलवल व मेवात को छोड़कर), हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं के लिए आगामी अक्तूबर बैच के लिए है।

महिलाओं के लिए यह पद लागू नहीं है और पुरुष उम्मीदवार अपना आवेदन क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेज सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे भारत के लिए कुल रिक्तियां 334 हैं।

विज्ञापन

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 मई 2015

bumper recruitment of teachers in indian army, apply soon

पूरे भारत के लिए कुल रिक्तियां 334 हैं। इनमें से विज्ञान संकाय के लिए 200 और कला संकाय के लिए 134 पद रिक्त हैं। रैली के पहले दिन आवेदक की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वर्ग एक्स के लिए शैक्षिक योग्यता एमए, एमएससी, एमसीए या बीए, बीएससी, बीसीए के साथ बीएड होना अनिवार्य है। इसी प्रकार, वर्ग वाई के लिए शैक्षिक योग्यता बीए, बीएससी, बीसीएम, बी-टेक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन पत्र क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय अंबाला में पहुंचने की अंतिम तिथि 15 मई 2015 है। इस संबंध में 18-24 अप्रैल के इंप्लायमेंट न्यूज में भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed