{"_id":"649f3e8fa17fcfcd94028a09","slug":"bumper-recruitment-of-jbt-after-eight-years-permanent-appointment-will-be-done-on-293-posts-chandigarh-news-c-16-sml1026-177612-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: आठ साल बाद निकली जेबीटी की बंपर भर्ती, 293 पदों पर स्थायी नियुक्ति करेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: आठ साल बाद निकली जेबीटी की बंपर भर्ती, 293 पदों पर स्थायी नियुक्ति करेगा शिक्षा विभाग
Sat, 01 Jul 2023 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:13 AM IST
सार
शिक्षा विभाग 293 जेबीटी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। इसके अलावा टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। पिछली बार 2015 में जेबीटी के स्थायी पदों की नियुक्तियां की गई थी।
विज्ञापन
Job
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग जेबीटी के स्थायी पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है। आठ साल बाद शिक्षा विभाग जेबीटी के स्थायी पदों की नियुक्ति करने जा रहा है। 20 जुलाई 2023 से अभ्यर्थी जेबीटी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग 293 जेबीटी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। इसके अलावा टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। पिछली बार 2015 में जेबीटी के स्थायी पदों की नियुक्तियां की गई थी।
विभाग कुल 769 शिक्षक पदों पर भर्ती करने जा रहा है जिसकी प्रक्रिया जेबीटी के फॉर्म की उपलब्धता के साथ शुरू हो गई है। 20 जुलाई से शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर रिक्रूट के ऑप्शन पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
यह होगी नियुक्ति प्रक्रिया
फॉर्म भरने से जुड़ीं विशेष तिथियां
फॉर्म भरने की पहली तिथि - 20 जुलाई 2023 सुबह 11 बजे से शुरू
फॉर्म भरने की आखिरी तिथि - 14 अगस्त 2023 शाम पांच बजे तक
फीस जमा करने की आखिरी तिथि - 17 जुलाई 2023 दोपहर दो बजे तक
विभिन्न वर्गों में आवंटित पद
पद सामान्य ओबीसी एससी ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूडी ईएसएम
293 149 56 59 29 12 29
(पीडब्ल्यूडी और ईएसएम की आरक्षित सीटें उन्हें उनकी श्रेणी के अनुसार मिलेगी)
विभिन्न वर्ग अनुसार आवेदन पत्र शुल्क
वर्ग शुल्क
सामान्य 1000 रुपये
एससी 500 रुपये
पीडब्ल्यूडी कोई शुल्क नहीं
सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की लंबे समय से कमी चल रही थी, जिसके कारण शिक्षकों पर शैक्षणिक कार्य का अतिरिक्त बोझ था और छात्रों की गुणवत्ता शिक्षा पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। यूनियन की ओर से विभाग को समय समय पर शिक्षकों की सभी पदों पर भर्ती के लिए मांग की गई थी, जिस पर विभाग ने सही निर्णय लेकर राहत दी है। -स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रधान यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन
विज्ञापन
विभाग में जेबीटी 293 स्थायी पदों के लिए भर्ती निकाली जा रही है। 20 जुलाई 2023 से अभ्यर्थी जेबीटी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। -हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक

- 20 जुलाई से 14 अगस्त तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे।
- 17 अगस्त शुल्क भरने की आखिरी तारीख होगी।
- नियुक्ति ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर होगी।
- 150 अंकों के पेपर में चयनित होने के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
- चयन प्रक्रिया के दौरान इंटरव्यू नहीं लिए जाएंगे।
- विभाग 30 अगस्त को वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख जारी करेगा।
- सामान्य वर्ग के लिए फॉर्म का शुल्क 1000 रुपये और एससी वर्ग के लिए 500 रुपये होगा।
- एक बार शुल्क जमा करने पर राशि अप्रतिदेय होगी।
- पर्सन विद डिसेबिलिटी में आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर पाएंगे।