फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper recruitment for womens police, be prepared

पुलिस में युवतियों की बंपर भर्ती जल्द, तैयार रहें

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
bumper recruitment for womens police, be prepared

महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। इसके लिए जल्द ही महिला पुलिस सिपाहियों की विशेष भर्ती की जाएगी। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए सरकार ने सभी 21 जिलों में महिला पुलिस थाने खोलने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में जल्द ही 500 महिला पुलिस सिपाहियों की विशेष भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 29 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर महिला थानों का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


अपनी सरकार के छह माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस थानों तक पहुंचने में महिलाओं को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपना पक्ष महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष आसानी से रख सकेंगी, क्योंकि इन थानों के सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा कानून व्यवस्था को और अधिक कारगर बनाए रखने के लिए 5000 पुलिसकर्मियों की भर्ती भी इस वर्ष की जाएगी।

अब घर बैठे भी लोग अपनी शिकायत दर्ज करवाएं

bumper recruitment for womens police, be prepared

इसके अलावा 500 नई मोटरसाइकिलें भी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जीरो एफआईआर के तहत पुलिस पोर्टल हर समय क्त्रिस्यान्वित किया गया है।

अब घर बैठे भी लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सड़क सुरक्षा कोष की स्थापना की गई है। पुलिसकर्मी भी सड़क दुर्घटनाओं के समय आपातकाल में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने आगे आएंगे।

उधर, हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछली हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। इसके तहत 20 हजार 916 कर्मियों की भर्ती होनी थी। कुछ भर्तियां ऐसी रद्द की गई हैं, जिनमें रिजल्ट रुका हुआ था। जबकि कुछ में इंटरव्यू होने बाकी थे।

प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को इन भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की सिफारिश भेजी गई थी, जिसके आधार पर ही आयोग ने यह निर्णय लिया। जाहिर है पिछले लंबे समय से नौकरी पाने का का इंतजार कर रहे संबंधित युवाओं को सरकार के इस कदम से तगड़ा झटका लगा है। खास बात है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही करीब सात हजार लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed