{"_id":"b4108fd1ba4c8043a5f4b7f811b6a614","slug":"building-india-safe-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चला 'सेफ वूमेन' का नारा पंचकूला पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से चला 'सेफ वूमेन' का नारा पंचकूला पहुंचा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों की साइकिल रैली ‘‘बिल्डिंग इंडिया, सेफ फॉर वुमन’’ चंडीगढ़ से फ्लैग ऑफ होने के बाद पंचकूला पहुंची।
पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल ने सेक्टर-14 थाने में बने पुलिस कम्युनिटी हब में रैली का स्वागत किया। कमिश्नर ने खुद डीसीपी अश्विन शेणवी, एसीपी पूर्णिमा सिंह, कृष्ण हुड्डा व रोड सेफ्टी संगठन के प्रधान सुभाष कपूर के साथ साइकिल पर राउंड लगाया।
देसवाल ने कहा कि हमारे समाज से यदि महिलाओं की भूमिका को अलग कर दिया जाए तो हम एक सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और इसके आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
पहले ‘‘दिलों को जोड़ों’’
रैली की अगुवाई कर रहे प्रोफेसर एन.यू खान ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई इससे पूर्व वर्ष 2010 में ‘‘दिलों को जोड़ों‘‘ विषय पर आधारित राजस्थान के पुष्कर तीर्थ से नई दिल्ली तक लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उदेश्य से साइकिल रैली निकाली थी।
फिर ‘‘अमन का कारवां’’
2011 में दूसरी साइकिल रैली जिसका विषय ‘‘अमन का कारवां’’ था, आयोजित की गई। यह कारवां वाघा बॉर्डर से नई दिल्ली तक लोगों को शांति और सुख बनाए रखने का संदेश दिया था।
... और ‘‘धरती बचाओ-जल बचाओ’’ से आगे बढ़ते चले गए
2013 में विश्वविद्यालय की तरफ से हिमाचल के नारकंडा (शिमला) से नई दिल्ली तक तीसरी साइकिल रैली ‘‘धरती बचाओ-जल बचाओ’’ विषय पर आयोजित की थी।
जामिया मिलिया इस्लामिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा. आबिद हुसैन ने जम्मू व कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा राज्य के सरकारों द्वारा साइकिल रैली को सुरक्षा मुहैया कराने पर आभार जताया।