फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget of Haryana will be presented on March 12

12 मार्च को 12 बजे पेश होगा हरियाणा का बजट, कार्य सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय

Fri, 05 Mar 2021 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Budget of Haryana will be presented on March 12
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गठबंधन सरकार का दूसरा बजट (2021-22) 12 मार्च को 12 बजे पेश करेंगे। इस बार भी बजट टैब के जरिये पेश किया जाएगा। बजट सत्र 18 मार्च तक चलेगा। कामकाज अधिक होने पर 19 मार्च को भी सदन की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा में शुक्रवार को स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रखा सत्र की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव
कार्य सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्र को 18 मार्च तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति जताई। विधानसभा सचिवालय की तरफ से 16 मार्च तक सत्र चलने का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया था। जिसमें बजट पेश करने की तारीख 10 मार्च अंकित थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रस्ताव के बाद बजट 12 मार्च को प्रस्तुत करने व सत्र 18 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया। समिति की बैठक में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल व कांग्रेस विधायक आफताब अहमद उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा किसी कारणवश बैठक में नहीं पहुंच पाए। आठ मार्च को सत्र की कार्यवाही 2 बजे से शुरू की जाएगी। 9 और 10 मार्च को सदन सुबह दस बजे शुरू होकर डेढ़ बजे तक चलेगा। 11 मार्च को शिवरात्रि का अवकाश रहेगा। 12 मार्च को बजट आने के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। 13 और 14 मार्च को छुट्टी के दिन विधायक बजट पढ़ सकेंगे। 15 मार्च को दो बजे से बजट पर चर्चा शुरू होगी। 16, 17 व 18 मार्च को भी सदन की कार्यवाही सुबह दस बजे से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed