फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget 2025 Chandigarh gets Rs 6983.18 crore

Budget 2025: चंडीगढ़ को मिले 6983.18 करोड़, पिछले साल से 469.56 करोड़ ज्यादा, मांगे गए बजट पर चली कैंची

Sun, 02 Feb 2025 01:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

-रेवेन्यू हेड में 6185.18 करोड़ और कैपिटल हेड में 798 करोड़ रुपये मिले, कई परियोजनाओं के लिए पिछले साल से 143 करोड़ ज्यादा मिले
-चंडीगढ़ ने इस बार अबतक के सबसे बड़े बजट 7950 करोड़ की रखी थी मांग, तिवारी बोले- चंडीगढ़ के लिए कुछ भी खास नहीं

विज्ञापन
Budget 2025 Chandigarh gets Rs 6983.18 crore
आम बजट 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को अब तक का सबसे बड़ा बजट मिला। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ की झोली में 6983.18 करोड़ रुपये डाले हैं। इसमें रेवेन्यू हेड में 6185.18 करोड़ और कैपिटल हेड में 798 करोड़ रुपये मिले हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बार अब तक के सबसे बड़े बजट 7950 करोड़ की मांग की थी। यह पिछले साल के बजट से 1,436.38 करोड़ रुपये ज्यादा था। हालांकि, 966.85 करोड़ पर केंद्र ने कैंची चला दी है लेकिन पिछले साल से 469.56 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि बड़े बजट की मांग इसलिए की गई थी, ताकि कुछ रुकी हुई परियोजनाओं और गांवों के विकास को गति दी जा सके। अतिरिक्त पैसा नगर निगम के लिए भी मांगा गया था। हालांकि, शनिवार को घोषित बजट में मांग अनुसार बजट चंडीगढ़ को नहीं मिला है।
विज्ञापन


पिछले साल चंडीगढ़ को 6513.62 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार 6983.18 करोड़ मिले हैं। यह 7.21 फीसदी की बढ़ोतरी है। प्रशासन को पिछले साल के मुकाबले रेवेन्यू हेड में 326.56 करोड़ और कैपिटल हेड में 143 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं। रेवेन्यू हेड यानी वेतन, भत्ते व अन्य खर्चों के लिए प्रशासन को राशि मिलती है, जबकि कैपिटल हेड में मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल विकास कार्यों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते तीन वर्षों में शहर को मिला बजट (आंकड़े करोड़ में)

क्षेत्र    2023-24    2024-25    2025-26
शिक्षा 1102.25    1031.98    1206.36
स्वास्थ्य 661.69    804.77      987.37
ऊर्जा 871.25      1093.70     984.85
पुलिस 743.40      823.21       958.79
ट्रांसपोर्ट 400.68   455.80       445.84
आवास एवं शहरी विकास 844.97 875.54 884.31

किस साल कितना बजट मिला
वर्ष                         मांग                         बजट मिला


2015-16             4229 करोड़             3543 करोड़
2016-17             5489 करोड़             3937.47 करोड़
2017-18             6151 करोड़             4312.40 करोड़
2018-19             5908 करोड़             4511.91 करोड़
2019-20             5218 करोड़             4753.12 करोड़
2020-21             5300 करोड़             5138.10 करोड़
2021-22             5670.31 करोड़         5186.12 करोड़
2022-23             5836 करोड़             5382.79 करोड़
2023-24             6806 करोड़             6087.1 करोड़
2024-25             7000 करोड़             6513.62 करोड़
2025-26             7950 करोड़             6983.18 करोड़

पिछले 5 वर्षों में रेवेन्यू और कैपिटल हेड
वर्ष             रेवेन्यू हेड - कैपिटल हेड

2025-26 - 6185.18 - 798
2024-25 - 5858.62 - 655
2023-24 - 5365.07 - 722.03
2022-23 - 4843.46 - 539.33
2021-22 - 4567.67 - 618.45
2020-21 - 4643.96 - 494.14

क्या बोले सांसद मनीष तिवारी
चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय बजट में चंडीगढ़ के लिए कुछ भी नहीं है। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल व्यय 5838.66 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-2026 में 6187.48 करोड़ हो गया है, जो मुश्किल से मुद्रास्फीति को कवर करता है। वार्षिक मुद्रास्फीति 5.22 फीसदी है। वास्तव में पूरे उत्तरी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को केंद्रीय बजट में कोई स्थान नहीं मिला है। पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर वर्षों से बैठे आंदोलनकारी किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed