{"_id":"b196ada4aaabb58e7548d0f646e5e180","slug":"bsp-supremo-mayawati-visit-to-punjab-for-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSP सुप्रीमो मायावती 15 मार्च को पंजाब चुनाव बिगुल फूंकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSP सुप्रीमो मायावती 15 मार्च को पंजाब चुनाव बिगुल फूंकेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 15 मार्च को पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेगी। इसी दिन बसपा के संस्थापक कांशी राम के जन्मदिन पर नवांशहर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रैली में पार्टी की राष्ट्रीय प्रधान मायावती बसपा की रणनीति का एलान करेंगी। फिलहाल पार्टी होमवर्क कर रही है। यह खुलासा पार्टी के उत्तर भारत के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक के दौरान किया।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस, अकाली दल-भाजपा को आजमा लिया है। आम आदमी पार्टी भी दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। अब बसपा ही पंजाब की जनता को नया विकल्प देगी।
विज्ञापन