{"_id":"b3ba57fe45b22324eb93ff3edbcbb617","slug":"bsp-supremo-mayawati-rally-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी आए तो देश में साम्प्रदायिक दंगे फिर भड़केंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी आए तो देश में साम्प्रदायिक दंगे फिर भड़केंगे'
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Mar 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती की चंडीगढ़ में रैली खत्म हो गई। मायावती 3:22 बजे रैली स्थल पर पहुंची और लोगों का संबोधित करना शुरू किया। पूरे चार बजे उन्होंने अपना संबोधन खत्म कर दिया।
आधे घंटे के अपने संबोधन में मायावती ने भाजपा के नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला किया। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार बीजेपी के नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो देश की बिगड़ी हालत सुधार देंगे, लेकिन मैं ये पूछना चाहती हूं मोदी से कि जब उनकी पार्टी 6 साल सत्ता में रही थी तो पार्टी ने बिगड़े हालात सुधारने के लिए क्या किया था। इस बात का जवाब बीजेपी का कोई नेता नहीं देता है।
मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी गोधरा कांड में संलिप्त रहे हैं। गोधरा कांड में हुए दंगे साम्प्रदायिक थे। ऐसे में अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश एक बार फिर साम्प्रदायिक दगों की चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन
मायावती ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है, लेकिन पार्टी उन्हें ही प्रधानमंत्री मान कर चल रही है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप को बसपा को वोट देनी है।
आप सभी को विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दंड, भेद के हथकंडों से सावधान रहिए। मायावती ने स्वीकार किया कि आज की रैली में जितने भी लोग आए थे, उनमें से 80 प्रतिशत तो चंडीगढ़ वासी थे और 20 प्रतिशत हिमाचल वासी हैं।