{"_id":"06d5da7737613ac7856a1c94f88d4e05","slug":"bsp-head-mayawati-in-chandigarh-on-30-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती आएंगी चंडीगढ़, जानिए कब?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती आएंगी चंडीगढ़, जानिए कब?
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती आगामी 30 मार्च को चंडीगढ़ आएंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी। यह जानकारी आज एक प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ से लोकसभा चुनावों के बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां ने दी।
विज्ञापन
जन्नत जहां ने बताया कि वे 18 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने जाएंगी। इस तारीख को नामांकन भरने के लिए चुनने का एक खास कारण है। जन्नत बताती हैं कि इस दिन उनके पति का जन्मदिन भी है।
विज्ञापन
हाथी पर सवार होकर नामांकन भरने जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह योजना कैंसिल हो गई है। इसके लिए उन्हें प्रशासन से परमिशन नहीं मिली है।
विज्ञापन
जन्नत जहां ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों और प्रचार का दौर शुरू हो गया है। अभी तक चंडीगढ़ में भाजपा का टंडन गुट, जैन गुट और धवन गुट है। दूसरी तरफ कांग्रेस का बंसल गुट है। इन सभी में गुटबाजी चलती रहती है।
लेकिन बसपा में ऐसा नहीं है। यहां सभी मिलजुलकर पार्टी की एकता के लिए काम करते हैं। मैं एक महिला प्रत्याशी हूं, इसलिए मुझे घर-घर जाकर महिलाओं से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं डोर-टू-डोर प्रचार कर रही हूं। चंडीगढ़ मेरा अपना शहर है। यहां के लोग मुझे जानते हैं। उन्होंने मेरा काम देखा है। उन्हें मेरी काबिलियत पर भरोसा है।