फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsp anounce his loksabha election policy in punjab

साझा मोर्चा के साथ नहीं, अकेले लड़ेगी बसपा

Tue, 11 Feb 2014 02:43 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Feb 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
bsp anounce his loksabha election policy in punjab
साझा मोर्चा की कोशिश विफल साबित हो गई। बसपा ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मोर्चा के घटक दल पीपीपी, माकपा, भाकपा और अकाली दल लौंगोवाल चाहते हैं कि बसपा उनके साथ आए, ताकि वह चुनाव में एक मजबूत गठबंधन के रूप में अकाली-भाजपा और कांग्रेस को टक्कर दे सकें।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने इस बारे में कहा कि जनवरी 2014 की लखनऊ रैली में पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक पंजाब में भी वह अपने स्तर पर ही चुनाव लड़ेंगे। किसी अन्य पार्टी से समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रकार ‘आप’ और बसपा दोनों पार्टियों के साझा मोर्चा का हिस्सा बनने से संबंधित संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन


दोनों दलों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी अन्य दल के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेंगे। इस तरह आगामी चुनाव में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मुकाबला कई कोणीय होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 के लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को 8 और अकाली-भाजपा गठबंधन को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि बसपा को कुल 5.75 फीसदी मत मिले थे।

पंजाब विधानसभा के 2012 में हुए चुनाव में साझा मोर्चा अस्तित्व में आ गया और बसपा के मत प्रतिशत 2009 के 5.75 से कम होकर 4.29 फीसदी रह गया। साझा मोर्चा को 6 फीसदी से अधिक वोट मिले। बसपा के मतों के इसी आंकड़े को ध्यान में रखकर मोर्चा उसे अपने साथ लेने की कोशिश में था, लेकिन बात नहीं बन पाई है।

छह उम्मीदवार घोषित
बसपा पंजाब में अभी तक छह लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें अमृतसर से प्रदीप वालिया, खडूर साहिब से सुच्चा सिंह मान, होशियारपुर से भगवान सिंह चौहान, फिरोजपुर से राम कुमार प्रजापति, पटियाला से राम सिंह धीमान और बठिंडा से भूपेश शर्मा शामिल हैं।

पार्टी महासचिव नरेंद्र कश्यप के अनुसार बाकी सात उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा, पंजाब के लोग अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस दोनों को ही परख चुके हैं तथा इनकी कारगुजारी से दुखी हैं।


2009 में स्थिति
2009 के आम चुनाव में बसपा को लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में 103320, श्री आनंदपुर साहिब में 118088, जालंधर में 93592, संगरूर में 69943, पटियाला में 57839, और फतेहगढ़ साहिब में 65459 वोट मिले थे। वहीं, फरीदकोट में 34479, लुधियाना में 32650, बठिंडा में 35094, फिरोजपुर में 29713, गुरदासपुर में 15420, खडूृर साहिब में 13333 और अमृतसर में 11108 मत इसके उम्मीदवारों को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed