{"_id":"61e972be67d4fa401d7a3010","slug":"bsp-announces-14-candidates-for-punjab-assembly-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: बसपा ने 14 प्रत्याशियों की घोषणा की, फगवाड़ा से प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: बसपा ने 14 प्रत्याशियों की घोषणा की, फगवाड़ा से प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी लड़ेंगे चुनाव
Thu, 20 Jan 2022 08:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:10 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को 14 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों की यह सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची को लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। इसके बाद पार्टी की पंजाब इकाई ने 14 प्रत्याशियों की गुरुवार को घोषणा कर दी। पार्टी ने छह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। फगवाड़ा से पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले संभावित 20 प्रत्याशियों की सूची पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रोक लगा दी थी। पंजाब इकाई द्वारा 20 विधानसभा हलका प्रभारी घोषित किए थे जो सीट पर खुद को प्रत्याशी बताकर चुनाव प्रचार कर रहे थे, जिसके बाद लखनऊ से संभावित प्रत्याशियों की सूची पर रोक लगा दी थी। उस समय पार्टी की ओर से घोषणा की गई थी कि 20 जनवरी को लखनऊ से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद गुरुवार को लखनऊ से सूची पर अंतिम मुहर लगने के बाद पंजाब प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की ओर से 14 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इनमें फगवाड़ा से प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी, नवांशहर से डॉ. नछत्तर पाल, पायल से डॉ. जसप्रीत सिंह, भोआ से राकेश महाशा, पठानकोट से ज्योति भीम, दीनानगर से कंवलजीत चावला, कपूरथला से देवेंद्र सिंह, जालंधर उत्तरी से कुलदीप सिंह लुबाना, दसुआ से सुशील कुमार शर्मा, उड़मड़ टांडा से लखविंदर सिंह लक्खी, होशियारपुर से वरिंदर सिंह परहार, आनंदपुर साहिब से नितिन नंदा, बस्सी पठाना से शिव कुमार कल्याण और रायकोट से बलविंदर सिंह संधू को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। गढ़ी ने बताया कि जल्द ही बची छह सीटों पर भी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन