{"_id":"663dd4339f0e78f7b407e2ac","slug":"bsp-announced-name-of-advocate-ranjit-kumar-as-candidate-from-hoshiarpur-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बसपा ने होशियारपुर से एडवोकेट रंजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, पहले घोषित प्रत्याशी आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बसपा ने होशियारपुर से एडवोकेट रंजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, पहले घोषित प्रत्याशी आप में शामिल
Fri, 10 May 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 01:31 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय संयोजक पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने लोकसभा होशियारपुर से बसपा प्रत्याशी के रूप में एडवोकेट रणजीत कुमार के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
एडवोकेट रंजीत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने होशियारपुर सीट से एडवोकेट रणजीत कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर बसपा ने पहले राकेश सोमन को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। सोमन ने टिकट लौटाकर आप का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद बसपा के केंद्रीय संयोजक पंजाब, चंडीगढ़ एवं हरियाणा प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने एडवोकेट रणजीत कुमार का नाम घोषित किया। प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में नाम को लेकर शुक्रवार सुबह पहले बैठक हुई। इस बैठक में सूबे के महासचिव गुरलाल सैला, गुरनाम सिंह, रजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह शेरपुरी और जिला प्रधान दलजीत राय मौजूद रहे। एडवोकेट रणजीत कुमार बार एसोसिएशन होशियारपुर से दूसरी बार चुने गए प्रधान हैं।
विज्ञापन