Chandigarh: बीएसएनएल ने ढाई साल में पंजाब-चंडीगढ़ के एक भी गांव में नहीं लगाया टेलीकॉम टावर
संचार राज्य मंत्री ने बताया है कि वर्ष 2020-21 में एयरटेल ने पंजाब के 345, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 120 और रिलायंस जियो ने एक गांव में टावर लगाया है। बीएसएनएल ने एक भी गांव में टावर नहीं लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पिछले ढाई साल में पंजाब और चंडीगढ़ के किसी गांव में नया टेलीकॉम टावर नहीं लगाया है। ढाई साल में सबसे ज्यादा गांवों में टावर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने लगाए हैं। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान इस संबंध में सवाल पूछा, जिसका संचार राज्य मंत्री देवुसिंह जेसिंगभाई चौहान ने जवाब दिया है।
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मार्च 2021 के बाद अब संसद के मानसून सत्र में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने चंडीगढ़ और पंजाब के गांव में मोबाइल टावर को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि चंडीगढ़ और पंजाब के कितने गांव में पिछले दो वर्षों में टेलीकॉम टावर लगे हैं और यह टावर किन कंपनियों ने लगाए हैं। दूसरा सवाल पूछा कि आने वाले वर्ष में कंपनियों की तरफ से चंडीगढ़ और पंजाब के कितने गांवों में टेलीकॉम टावर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
पहले सवाल के जवाब में संचार राज्य मंत्री की तरफ से बताया गया कि चंडीगढ़ में वर्ष 2020-21 के बीच भारती एयरटेल लिमिटेड ने तीन टावर लगाए हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने एक गांव में टावर लगाया है। बीएसएनएल और रिलायंस ने कोई टावर नहीं लगाया है। वर्ष 2021-22 के दौरान एयरटेल ने चार और वोडाफोन ने एक टावर लगाया, जबकि बीएसएनएल और रिलायंस ने इस वर्ष भी कोई टावर नहीं लगाया। वर्तमान वर्ष 2022-23 में किसी भी कंपनी की तरफ से नया टावर नहीं लगाया गया है।
कंपनियां खुद तय करती हैं, अपनी भविष्य की योजना: संचार राज्य मंत्री
संचार राज्य मंत्री ने बताया है कि वर्ष 2020-21 में एयरटेल ने पंजाब के 345, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 120 और रिलायंस जियो ने एक गांव में टावर लगाया है। बीएसएनएल ने एक भी गांव में टावर नहीं लगाया। वर्ष 2021-22 में भारती एयरटेल ने 347 और वोडाफोन आइडिया ने 636 गांव में टावर लगाए हैं। बीएसएनएल और जियो ने एक भी टावर नहीं लगाया। वर्तमान वर्ष 2022-23 में एयरटेल ने 35 और वोडाफोन आइडिया ने 108 गांव में टावर लगाए हैं जबकि इस वर्ष अब तक बीएसएनएल और जियो ने एक भी टावर नहीं लगाया है। सांसद खेर के दूसरे सवाल में संचार राज्य मंत्री ने जवाब दिया कि कितने गांवों में टावर लगाना है, ये कंपनियां खुद तय करती हैं। वे अपनी क्षमता, तकनीकी-वाणिज्यिक मूल्यांकन और अन्य मापदंडों के आधार पर अपनी भविष्य की योजना तय करते हैं।
चंडीगढ़
कंपनियां 2020-21 2021-22 2022-23
बीएसएनएल 0 0 0
एयरटेल 3 4 0
वोडाफोन-आइडिया 1 1 0
जियो 0 0 0
पंजाब
कंपनियां 2020-21 2021-22 2022-23
बीएसएनएल 0 0 0
एयरटेल 345 347 35
वोडाफोन-आइडिया 120 636 108
जियो 1 0 0
(लोकसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़े)