फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF soldiers shot down Pakistan drone in Firozpur

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: फिरोजपुर में भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने फायरिंग कर गिराया

Sat, 09 Dec 2023 12:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस वर्ष पिछले 10 महीने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 69 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। अधिकांश ड्रोन ‘मेड इन चाइना’ हैं और क्वाडकॉप्टर डिजाइन के हैं।

विज्ञापन
BSF soldiers shot down Pakistan drone in Firozpur
बरामद ड्रोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमृतसर और तरनतारन में पिछले दो दिन में तीन ड्रोन बरामद हो चुके हैं। इस बीच अब फिरोजपुर में बीएसएफ जवानों ने एक ड्रोन को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक सीमांत गांव मब्बोके के पास शुक्रवार की रात पाकिस्तान ड्रोन की आवाज आई। ड्रोन देखते ही बीएसएफ जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। शनिवार सुबह सर्च अभियान के दौरान सीमांत गांव रोहिल्ला हाजी के पास ड्रोन एक खेत में पड़ा मिला है। ड्रोन के अलावा कुछ और नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन हेरोइन की खेप फेंककर पाकिस्तान लौट रहा था और बीएसएफ की गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन

10 महीनों में 69 पाकिस्तानी ड्रोन जब्त

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस वर्ष पिछले 10 महीने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 69 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। अधिकांश ड्रोन ‘मेड इन चाइना’ हैं और क्वाडकॉप्टर डिजाइन के हैं। इनमें चार रोटर भी मौजूद हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी से 31 अक्तूबर के बीच बीएसएफ ने भारत की पश्चिमी सीमा पर ये जब्ती की है। इन 69 ड्रोन में से 60 पंजाब फ्रंटियर से और नौ राजस्थान फ्रंटियर से जब्त किए गए हैं। केवल अक्तूबर में सबसे अधिक 21 ड्रोन जब्त किए गए। इनमें से 19 पंजाब से और दो राजस्थान फ्रंटियर से जब्त किए गए। हालांकि, जून में 11 ड्रोन जब्त किए गए थे। वहीं, मई में सात, फरवरी, जुलाई और सितंबर में छह-छह, अगस्त में पांच, मार्च और अप्रैल में तीन-तीन और एक पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किया गया था।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed