{"_id":"5bded442bdec2269b262ed93","slug":"bsf-soldier-was-working-for-pakistan-as-isi-agent-arrested-by-police-in-firozpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः ISI एजेंट बना बीएसएफ का जवान गिरफ्तार, दुश्मन देश को देता था गोपनीय सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः ISI एजेंट बना बीएसएफ का जवान गिरफ्तार, दुश्मन देश को देता था गोपनीय सूचनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में बीएसएफ जवान
- फोटो : एएनआई
दिवाली से ठीक पहले आईएसआई का एजेंट बनकर काम कर रहे बीएसएफ के जवान को पकड़ा गया है, जो दुश्मन देश तक गोपनीय सूचनाएं पहुंचाता था। वह लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और कई संवेदनशील दस्तावेज, फोटो, सेना-बीएसएफ की मूवमेंट, अधिकारियों के नाम, मोबाइल और सड़कों की जानकारी दे चुका है। एक खुफिया एजेंसी ने बीएसएफ इंटेलीजेंस को सूचना दी थी कि उक्त सिपाही की गतिविधियां संदिग्ध हैं।
उक्त सिपाही पर पैनी नजर रखी गई। जब वह पाक इंटेलीजेंसी आपरेटिव से संपर्क कर रहा था उसी समय उसे काबू कर लिया गया। बीएसएफ ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही को रविवार थाना ममदोट पुलिस को सौंप दिया। बीएसएफ बटालियन-29 के कमांडेंट राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीएसएफ सिपाही (नंबर-120717673) शेख रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र स्व. शमसुद्दीन शेख वासी नजदीक रेणुका माता मंदिर, जिला रेनापुर महाराष्ट्र बीएसएफ में आपरेटर के पद पर तैनात है।
सीक्रेट एंड क्लासीफाइड बीएसएफ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक रियाज पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कार्य करता है। मोबाइल नंबर-967377... व 752806... के माध्यम से सोशल मीडिया व फेसबुक पर बीएसएफ की कई संवेदनशील जानकारियां पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल को दे चुका है। रियाज पर बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही थी। जैसे ही रियाज ने पाक इंटेलीजेंस आपरेटिव के अधिकारी मिर्जा फैसल से संपर्क किया उसे वहीं दबोच लिया गया।

Trending Videos
दो मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद हुए
arrest punjab
पूछताछ में रियाज ने बताया कि वह कई माह से पाक को बीएसएफ की गुप्त जानकारियां भेज रहा है। बीएसएफ अधिकारियों को रियाज के पास से दो मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद हुए हैं। रियाज सोशल मीडिया और फेसबुक पर सक्रिय रहता था और देश की सभी संवेदनशील जानकारियां पाक को भेजता रहता था। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने डिप्टी कमांडेंट राज कुमार की शिकायत पर आरोपी बीएसएफ सिपाही रियाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
2012 में बीएसएफ की ज्वाइन-डीआईजी
उधर, बीएसएफ के डीआईजी कम प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें एक खुफिया एजेंसी ने आरोपी सिपाही रियाज की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित किया था। रियाज पर पैनी नजर रखी जा रही थी। दो दिन पहले रियाज को पकड़ा है। जब वह पाक इंटेलीजेंस के अधिकारी मिर्जा फैसल से संपर्क कर रहा था। एक सवाल के जवाब में कटारिया ने कहा कि रियाज ने 2012 में बीएसएफ ज्वाइन की थी। रियाज किन-किन जगहों पर तैनात रहा है, उसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। मौजूदा समय में रियाज ममदोट इलाके में तैनात था। अमृतसर में भी कुछ समय रहा है। रियाज के किन-किन लोगों से संबंध हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।