फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf soldiar and pakistan smuggler fight at international border

बार्डर से सवा अरब की हेरोइन पकड़ी, पाक तस्कर मारा

Sat, 28 Mar 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
bsf soldiar and pakistan smuggler fight at international border

बीएसएफ ने इंडियन तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने सरहद पर पहुंचे एक पाकिस्तानी तस्कर को मुठभेड़ में मार गिराया। चेतावनी देने पर तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दी थी। उधर, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को एक अरब बीस करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पाक तस्कर की लाश बरामद हुई। यह घटना 28 मार्च सुबह तीन बजे बीओपी माझमियन (सेक्टर अमृतसर) में घटी।

विज्ञापन


बीएसएफ पंजाब के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त बीओपी के पास से भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी होने वाली है। इस कारण इस एरिया में जवानों की गश्त तेज और चौकसी बढ़ा दी थी। बीएसएफ की बटालियन-67 के जवान सरहद पर लगी कंटीली तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


जवानों ने कंटीली तार के पास पाक तस्करों की हलचल देखी, लेकिन अंधेरा घना था। जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी, लेकिन तस्कर अपने कार्य में जुटे रहे और बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बीएसएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके थोड़ी देर बाद उक्त एरिया में सन्नाटा छा गया। सुबह होने पर उक्त हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया तो वहां से कंटीली तार में फंसी एक प्लास्टिक की पाइप, 24 हेरोइन के पैकेट हेराइन बरामद हुई। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक अरब बीस करोड़ रुपये है। इसके अलावा वहां से एक पाक तस्कर की लाश बरामद हुई। उधर, डीआईजी एमएफ फारूकी का कहना है कि  सरहद पर तैनात बीएसएफ जवान पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed