{"_id":"5f6cb6fd8ebc3e47754ec6ef","slug":"bsf-shot-down-pakistani-balloon-in-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आई पाक की नई चाल, गुब्बारे में लाइट लगा भेज रहा सीमा पार, बीएसएफ ने मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आई पाक की नई चाल, गुब्बारे में लाइट लगा भेज रहा सीमा पार, बीएसएफ ने मार गिराया
Thu, 24 Sep 2020 08:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Sep 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने मार गिराए पाक गुब्बारे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर के टिंडा फॉरवर्ड पोस्ट पर बुधवार देर रात पाकिस्तान से एक गुब्बारा उड़कर आया। गुब्बारे में लाइट लगी थी। मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने गुब्बारों को फायर कर गिरा दिया। हालांकि वह खिलौना गुब्बारा निकला। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आशंका के चलते फायर किया था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह टिंडा पोस्ट के कंटीले तार के पास पुलिस, बीएसएफ और घातक कमांडो टीम ने चार घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने भी टिंडा फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और गुब्बारों की जांच की। सुरक्षा एजेंसियों ने भी गुब्बारों की जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।
विज्ञापन
डेढ़ माह में यह तीसरा मौका है, जब पाकिस्तान के गुब्बारे भारत की सीमा में गिरे हैं। गत रात्रि टिंडा फॉरवर्ड पोस्ट पर जब बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे तो उन्हें एक-एक कर तीन लाइट पाकिस्तान सीमा से भारत की सीमा में दाखिल होती दिखाई दी। एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि सीमा पार से पिछले कुछ समय से ड्रोन के माध्यम से हथियार व नशा भारत भेजा जा रहा है। इसी आशंका को देखते हुए चौकस बीएसएफ जवानों ने तुरंत फायर कर उक्त गुब्बारे को गिरा दिया।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन