{"_id":"629c914e4f5910774f23e4e4","slug":"bsf-jawan-died-due-to-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: सो रहे बीएसएफ सिपाही को सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: सो रहे बीएसएफ सिपाही को सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
Sun, 05 Jun 2022 04:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jun 2022 04:58 PM IST
सार
पत्नी के बयान पर शाहपुरकंडी पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की। शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : istock
विस्तार
पठानकोट के गांव थरियाल में सरपंच के घर किराए पर रह रहे बीएसएफ कर्मी को शनिवार देर रात सांप ने काट लिया। जिसकी पठानकोट सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक महेश रामा महाराष्ट्र के जिला पालघर के गांव जवाहर पोस्ट का रहने वाला था। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी प्रोमिला महेश ने बताया कि उसके पति बीएसएफ हेडक्वार्टर माधोपुर में बतौर सिपाही तैनात थे।
विज्ञापन
शनिवार रात को वह रोजाना की तरह अपने घर आए और पूरा परिवार खाना खाकर साढ़े 11 बजे सो गया। रात सवा 12 बजे उसके पति ने उसे उठाया और बताया कि उसके हाथ पर किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। उसने लाइट जलाकर देखा तो उसके पति के हाथ पर सांप के काटने का निशान था।
विज्ञापन
प्रोमिला ने बताया कि उसने बटालियन के हेड अस्पताल माधोपुर में फोन कर जानकारी दी। इसके बाद सरकारी एंबुलेंस में बेहोश हो चुके पति को सिविल अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने महेश रामा को मृत घोषित किया। पत्नी के बयान पर शाहपुरकंडी पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की। शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन