{"_id":"62615a075d550335ab68b348","slug":"bsf-handed-over-pak-citizen-to-rangers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बीएसएफ ने रेंजरों को सौंपा पाक नागरिक, पठानकोट में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बीएसएफ ने रेंजरों को सौंपा पाक नागरिक, पठानकोट में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब चलाया सर्च अभियान
Thu, 21 Apr 2022 07:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
गुरुवार की सुबह पुलिस और घातक कमांडो टीम ने सीमावर्ती गांव कोट भट्टियां, सरौटा के साथ करीब सात गांवों में अलग-अलग टीमें बनाकर चप्पा-चप्पा छाना।
विज्ञापन
पठानकोट में सर्च अभियान चलाते जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में गलती से प्रवेश करने वाले पाकिस्तान नागरिक को रेंजरों के हवाले कर दिया है। यह पाकिस्तानी मानसिक रोगी था। वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की शाम को पाकिस्तान का एक नागरिक जो मानसिक रोगी था, गलती से भारतीय सीमा में घुस गया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पूरी छानबीन करने के बाद गुरुवार को उसे पाकिस्तान रेंजरों के हवाले कर दिया। इससे पहले बीएसएफ ने फाजिल्का में सरहद से एक चार साल की पाकिस्तानी बच्ची को पकड़ा था। उसे भी वापस पाकिस्तान भेज दिया था।
विज्ञापन
पठानकोट पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर चलाया सर्च अभियान
पठानकोट में गुरुवार को पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे करीब आधा दर्जन गांवों और नदी नालों के निकट सर्च अभियान चलाया। डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर की देखरेख में नदी किनारे, जंगल और सुनसान इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी कुलवंत सिंह और पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह के साथ करीब 50 पुलिस व घातक टीम के जवानों ने अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह पुलिस और घातक कमांडो टीम ने सीमावर्ती गांव कोट भट्टियां, सरौटा के साथ करीब सात गांवों में अलग-अलग टीमें बनाकर चप्पा-चप्पा छाना। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में गुज्जर समुदाय के डेरे और अन्य संवेदनशील जगहों पर भी बारीकी से जांच पड़ताल की गई। सर्च अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सर्च अभियान जारी रहेंगे।