फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Firing on Pakistani Drone near Hussainiwala Border at Firozpur of Punjab

पंजाबः पाक की नापाक हरकत जारी, दो दिन में दिखे आठ ड्रोन, चार भारतीय सीमा में घुसे

Thu, 10 Oct 2019 12:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 12:29 AM IST
सार

  • बीएसएफ ने की फायरिंग, ऊंचाई ज्यादा होने के कारण नहीं लग पाया निशाना।
  • सीमांत क्षेत्र में पाक ड्रोन की गतिविधियां बढ़ने से बीएसएफ की नींद उड़ी।
  • मंगलवार रात भी सीमांत क्षेत्र में चलता रहा सर्च अभियान।

विज्ञापन
BSF Firing on Pakistani Drone near Hussainiwala Border at Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हुसैनीवाला बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां बढ़ने से बीएसएफ अधिकारियों की नींद उड़ गई है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार रात को फिर दो बार पाक ड्रोन सीमावर्ती गांवों में घुस आए। करीब एक किमी की ऊंचाई पर पहला ड्रोन भारतीय सीमा में करीब एक किमी भीतर तक घुसा तो दूसरा पांच सौ मीटर भीतर तक। 

विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने गोलियां भी दागीं लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण वह वापस पाकिस्तान चला गया। मंगलवार रात को भी सीमांत इलाकों में बीएसएफ व पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


पिछले दो दिन में (सोमवार और मंगलवार) आठ पाक ड्रोन दिखाई पड़े हैं। इनमें से चार ड्रोन भारतीय सीमावर्ती गांवों में घुसे। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम 7:20 बजे हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में पाक ड्रोन घुस आया। यह भारतीय क्षेत्र में करीब एक किमी भीतर तक आ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक ड्रोन करीब एक किमी की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद रात 10:10 बजे एक अन्य सरहदी गांव टिंडी वाला में भी पाक ड्रोन घुस आया। यह भी करीब एक किमी की ऊंचाई पर था। सीमांत गांवों में गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग भी की लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण सटीक निशाना नहीं लग पाया।

उधर, बीएसएफ के एक अधिकारी का कहना है कि पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा पर भारतीय इलाके में पाक ड्रोन की घटना कुछ दिनों से घटने लगी है। पाकिस्तान किस इरादे से भारतीय क्षेत्र में बार-बार ड्रोन भेज रहा है इसकी चिंता सताने लगी है। तरनतारन व अमृतसर में तो ड्रोन के जरिए हथियार भेजे गए थे, लेकिन हुसैनीवाला बार्डर की तरफ पाक से ड्रोन आना बहुत खतरनाक है। 

बीएसएफ ने ऐसे ड्रोनों पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। इसे गिराने के लिए किसी ऐसे हथियार का इस्तेमाल करेंगे जिससे हवा में सटीक निशाना लग सके। ड्रोन सीमांत क्षेत्र में क्या फेंक गए हैं इसके बारे में भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि सरहद पर चौकसी अधिक बढ़ाने के कारण शायद पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों तक हेरोइन की खेप भेजने के लिए नया तरीका अपनाना शुरू किया है। इसके बारे में उनकी तफ्तीश जारी है।

अमृतसरः केजेएफ के 9 आतंकवादी 11 तक पुलिस रिमांड पर 

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल(एसएसओसी) द्वारा गिरफ्तार किये गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) के 9 आतंकवादियों के 9 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड समाप्त हो जाने के बाद बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन 9 आतंकवादियों को 11 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। 

इसी बीच गिरफ्तार आतंकवादी के तरनतारन स्थित घर से एक पाकिस्तानी पिस्तौल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी बलवंत सिंह ने बताया की उसने हथियारों की खेप के साथ आये एक पिस्तौल को घर के पास स्थित तुड़ी के कमरे में छिपाया हु है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात भरी पुलिस बल के साथ उसके घर में दस्तक देकर पिस्तौल बरामद किया।

पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चार आतंकवादी 22 सितंबर को गिरफ्तार किए थे। इनके कब्जे से पांच एके-47, 9 हैंडग्रेनेड के साथ साथ पांच सेटेलाइट फोन सहित कई मैगजीन व कारतूस बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान इन आतंकवादियों ने बताया था की यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए है। बाद में पुलिस ने पांच अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से आए ड्रोन को भी बरामद किया था। 

ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध

पाकिस्तान की नापाक हरकत का असर यह हुआ है कि दोआबा में अब शादी समारोह में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि अब बिना परमिशन ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे। डीसी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनकी परमिशन पर ही इलाके में ड्रोन उड़ाया जा सकेगा।

ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियारों, ड्रग की खेप पहुंचायी गई है, इस नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऑपरेशन चलाया जा रही हैं। एजेंसियों की सूचना है कि पंजाब में ड्रोन के जरिए हमले भी हो सकते हैं। इस इनपुट के बाद ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब अगर किसी को किसी कार्यक्रम या शादी समारोह में फोटोग्राफर को ड्रोन उड़ाना है तो इसके लिए उसे डीसी से अनुमति लेनी होगी।

एजेंसियों का इनपुट है कि पंजाब में पठानकोट एयरबेस, आदमपुर वायुसेना अड्डा, जालंधर में इंडियन आयल टर्मिनल के अलावा हलवारा समेत कई इलाकों पर आतंकियों की नजर है और वह इन पर ड्रोन के जरिए हमला कर सकते हैं। हाल ही में पाक ने ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल किया है जो 10-15 किलो वजन के साथ उड़ने की क्षमता रखते हैं। इन ड्रोन के सहारे ही हथियारों की खेप भेजी गई थी। आईजी जोनल नोनिहाल सिंह का कहना है कि ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और डिप्टी कमिशनर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ड्रोन के जरिए वीडियो बनाने पर पाबंदी
वहीं फिरोजपुर के डीसी चंद्र गैंद ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक के अलावा क्षेत्र में होने वाले विवाह व अन्य समारोह में ड्रोन कैमरे के जरिये वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई है। डीसी का कहना है कि पिछले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार रात) में पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा के ऊपर ड्रोन भेजे जा रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसीलिए फिरोजपुर जिले में ड्रोन से वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई गई है।

पाक ने तस्करी का नया तरीका ड्रोन खोजा

पाक तस्करों ने अपने साथी भारतीय तस्करों तक सुरक्षित हथियार और हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए नया तरीका ड्रोन खोजा है, सबसे पहले ड्रोन तरनतारन और अमृतसर सीमावर्ती क्षेत्र में देखे गए, जो हथियारों की खेप सुरक्षित भारतीय तस्करों तक पहुंचा चुके हैं।

पुलिस ने पाक से आए हथियारों के साथ आतंकियों को पकड़ा है, जो हथियारों से पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। अब हुसैनीवाला बार्डर और फाजिल्का सीमावर्ती क्षेत्र में पाक ड्रोनों ने बीएसएफ की तकलीफें बढ़ा दी हैं, एक अक्तूबर को फाजिल्का और सोमवार-मंगलवार की रात को हुसैनीवाला बार्डर के सीमांत क्षेत्रों में पाक ड्रोन देखे गए हैं।

पाक ड्रोन को गिराने के लिए बीएसएफ ने फायरिंग भी की थी लेकिन सटीक निशाना नहीं लग पाया। पिछले दो दिनों से बीएसएफ और पुलिस हुसैनीवाला बार्डर के सीमांत इलाके में सर्च अभियान चलाकर पाक ड्रोन द्वारा फेंकी सामग्री की तलाश में जुटी हैं।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक बुधवार को हुसैनीवाला बार्डर पर पूरे साजोसामान के साथ बीएसएफ तैनात है, जैसे ही पाक ड्रोन दिखता है तो उसे गिराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बीएसएफ और पुलिस के जवान बुधवार रात को भी सीमांत क्षेत्र में पाक ड्रोन पर निगरानी रखे हुए हैं, सोमवार और मंगलवार रात को जिन सीमांत गांवों में पाक ड्रोन मंडरा रहे थे वहां के खेतों व सतलुज दरिया के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक कोई हथियार और हेरोइन जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है।

जानकारों के मुताबिक पुलिस तरनतारन से जली हालत में ड्रोन बरामद कर चुकी है, पाकिस्तान भारतीय सीमा में हथियार जैसे एके-47 व अन्य सामग्री गिराने के लिए चीन के बनाए हुए भारी-भरकम ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है। तरनतारन और अमृतसर में चीनी ड्रोन के जरिये पाकिस्तान एके-47 व गोला बारूद भेज चुका है, जो पुलिस ने बरामद भी किए हैं। हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों ने भी स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिये हथियार उन्हें भेजे हैं।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद ही पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा पर पाक ड्रोन दिखने लगे हैं। इससे पहले पाक ड्रोन कभी नहीं देखे गए थे। उधर, डीएसपी (डी) सुखविंदर सिंह ने बताया कि पाक ड्रोन की गतिविधियों को देखते हुए बीएसएफ और पुलिस ने सीमांत गांवों में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed