फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught Pakistani citizen from International border in Punjab

पंजाब : गुरदासपुर में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

Tue, 23 Mar 2021 02:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
BSF caught Pakistani citizen from International border in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

डेरा बाबा नानक की सीमा पर बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) घनिए-के-बेट से बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी संदिग्ध नागरिक को काबू किया है। बीएसएफ की 10 बटालियन के कमांडेंट ऑफिसर कुलवंत कुमार ने बताया कि पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान आशिक खान (73) निवासी गांव काला कादर जिला नारोवाल, पाकिस्तान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पाक नागरिक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर 50 मीटर अंदर भारतीय खेतों में आते वक्त पकड़ा गया। आशिक खान ने बताया कि वह पाकिस्तान के गांव परनेवाल में किसी शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। भटकते हुए गलती से वह भारत के खेतों में आ घुसा। कमांडेट ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया है कि यह पाकिस्तानी नागरिक गलत इरादे से नहीं आया है। उच्चाधिकारियों से विचार के बाद इसे पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed