फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Bunkers Affected By Flood Water Who Coming From Pakistan

पाक से आए पानी ने ध्वस्त किए बीएसएफ के तीन बंकर, कई और सतलुज की चपेट में

Sat, 24 Aug 2019 12:22 PM IST
ajay kumar अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
BSF Bunkers Affected By Flood Water Who Coming From Pakistan
पानी की चपेट में आया बंकर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की तरफ से सतलुज दरिया में रफ्तार से आ रहे पानी ने बीएसएफ के तीन बंकर ध्वस्त कर दिए हैं, जबकि कई बंकर इसकी चपेट में हैं। बीएसएफ की पोस्ट सम्मेके के पास से पाकिस्तान की तरफ से दरिया हुसैनीवाला हेड में प्रवेश कर रहा है और ये पानी बांध की मिट्टी को चीर रहा है। बांध कमजोर पड़ चुका है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ः कैरी बैग के पैसे लेने पर एलांते मॉल के फैशन स्टोर पर जुर्माना, 5 रुपये चार्ज ले लिया था
विज्ञापन


इस बांध के टूटते ही दस सीमांत गांव पानी में डूब जाएंगे। वहीं पाक की तरफ से आ रहा पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे तक पानी ने बीएसएफ के तीन बंकरों को ध्वस्त कर दिया था, जबकि चौथा बंकर गिरने के कगार पर था। इसी तरह कई बंकर बांध के पानी की चपेट में हैं। पाक की तरफ से आ रहे पानी से कई जगहों पर फेंसिंग भी डूबी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ मोटर बोट के जरिए पेट्रोलिंग कर रही है। भाखड़ा डैम से छोड़ा गया पानी ही पाक से होकर भारत पहुंच रहा है, क्योंकि हरिके पत्तन हेड से जब पानी हुसैनीवाला हेड में छोड़ा जाता है तो ये पानी कई बार पाक में प्रवेश होकर भारत में घुसता है। पाक का हिस्सा बहुत गहरा है, ये पानी वहां पर एकत्र था, जो अब भारत में प्रवेश कर तबाही मचा रहा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने किया दावा- अगर कोई भारतीय पाक में फंसा है, तो उसे वतन वापस जाने की सुविधा देंगे

बांध को देखने के लिए पहुंचे ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों से कहा कि जब बांध टूट जाएगा और गांव डूब जाएंगे तब वे बांध की मजबूती करेंगे। ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन पवन बंसल और एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक गांव से पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों का बंदोबस्त करें ताकि मिट्टी लेकर बांध पर डाली जाए। 

इस पर ग्रामीण प्रकाश सिंह ने अधिकारियों से कहा कि ट्रैक्टर-ट्रालियों का तो प्रबंध हम करेंगे, डीजल, रस्सी व अन्य चीजों का प्रबंध विभाग करेगा। एक्सईएन ने डीजल और जेसीबी मशीन मंगवाने पर हामी भरी, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा ठंडा हुआ। ग्रामीण सुरजीत सिंह व सुलखन सिंह ने बताया कि वीरवार रात से पानी बांध की मिट्टी चीर रहा है, रात को सैकड़ों ग्रामीण यहीं पर जमा थे और पानी पर नजर रखे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed