{"_id":"5963b8b44f1c1b7e7a8b45f1","slug":"bsf-arrested-a-pakistani-intruder-while-infiltrating-on-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
सरहद पर भारतीय सीमा में घुसपैठ करता पकड़ा गया पाक घुसपैठिया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए का गिरफ्तार किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने पूछताछ के बाद घुसपैठियों को पुलिस के हवाले किया है।
यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के पास रविवार रात घटी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीओपी जगदीश के पास से पाकिस्तानी नागरिक जुलकर नैन हैदर (23) भारतीय सीमा में घुस आया।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ दौरान हैदर ने बताया कि वह गलती से सीमा में प्रवेश कर गया है, उसे बार्डर के बारे में कोई ज्ञान नहीं है वो मजदूरी मेहनत करता है। बीएसएफ ने उससे पुलिस के हवाले किया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ करने के लिए अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजेगी।

Trending Videos
सरहद पर जीरो लाइन पार करने के आरोप में दो किसान काबू
border
- फोटो : File Photo
भारत-पाक के बीच खींची जीरो लाइन पास कर पाकिस्तानी नागरिकों से बातचीत करने के प्रयास में बीएसएफ ने दो किसानों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों किसान कंटीली तार पार खेत में तिल बिजाई के बहाने गए थे। यह घटना बीएसएफ के फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीएसएफ की डीडी मल पोस्ट (ममदोट) के पास घटी है। बीएसएफ ने दोनों किसानों को थाना ममदोट पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने दोनों किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक किसान जीत सिंह और देसा सिंह बीएसएफ की पोस्ट डीडी मल के पास सरहद पर लगी कंटीली तार पर खेत में तिल बिजाई के बहाने गए थे। दोनों किसानों ने बीएसएफ जवानों को चकमा देकर भारत-पाक के बीच खींची जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान की तरफ खेतों में काम कर रहे पाक किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें देख लिया और उन्हें वहीं पर दबोच लिया।
बीएसएफ अधिकारियों ने पूछताछ के बाद दोनों किसानों को थाना ममदोट पुलिस के हवाले कर दिया। थाना ममदोट पुलिस ने बीएसएफ की बटालियन 105 के कंपनी कमांडर भूपिंदर सिंह की शिकायत पर किसान देसा सिंह व जीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त दोनों किसानों से गहन पूछताछ के लिए अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा।