फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF and police arrested farmer cultivating opium in fields on Border

Punjab: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर रहा था अफीम की खेती, लगे थे 1200 पौधे, बीएसएफ ने किसान को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 09:17 AM IST
सार

आरोपी हिम्मत सिंह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए ही वह अपने ही खेत में अफीम की खेती कर रहा था। बीएसएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे धर दबोचा।

विज्ञापन
BSF and police arrested farmer cultivating opium in fields on Border
खेत से बरामद अफीम के पौधे। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत ढाणी बच्चन सिंह के खेतों में अफीम की खेती कर रहे किसान को गिरफ्तार किया है। खेत में लगे बारह सौ अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस और बीएसएफ द्वारा सरहदी इलाके में संयुक्त तौर पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ढाणी बच्चन सिंह के करीब एक खेत में अफीम की खेती की हुई है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से संयुक्त तौर पर खेत में दबिश दी गई तो वहां 1200 के करीब अफीम के पौधे जिनका वजन 13 किलो 400 ग्राम है, बरामद हुए। फिलहाल इस मामले में थाना सदर पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह वासी ढाणी बचन सिंह दाखली चक्क खीवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी हिम्मत सिंह ने पुलिस से कहा कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा खुद ही अपने ही खेत में अफीम की खेती की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी खेत में पौधों के बीच से घास निकाल रहा था। वहीं पर आरोपी ने पशुओं का चारा और धनिया की खेती की हुई थी। इसके अलावा उसने धनिया के साथ कुछ अलग अफीम के पौधे लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed