फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bs-4 standard vehicles will produce and sale in 7 states

चौपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें

Fri, 21 Aug 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
 bs-4 standard vehicles will produce and sale in 7 states

पंजाब और हरियाणा में चार पहिया वाहनों के निर्माण और बिक्री को लेकर परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा फरमान जारी किया है। यह फरमान फिलहाल पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर (लेह और करगिल को छोड़ कर) और उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के लिए है।

विज्ञापन


यह फरमान आगामी 1 अक्तूबर से लागू होगा। एक अक्तूबर से इन राज्यों में चार पहियों वाले ऐसे सभी वाहनों की बिक्री और पंजीकरण पर रोक लग जाएगी, जो भारत स्टेज (बीएस) 4 उत्सर्जन मानक पर खरे नहीं उतरते। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सिलसिले में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

2016 तक देश भर लागू कर दिया जाएगा

 bs-4 standard vehicles will produce and sale in 7 states

मंत्रालय से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 1 अक्टूबर 2015 से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिर्फ बीएस -4 मानक वाले फोर व्हीलर्स का उत्पादन और बिक्री होगी। इसके साथ ही वहां इसी तरह के वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा।

गोवा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी बीएस-4 उत्सर्जन मानक लागू हो जाएंगे। एक अप्रैल, 2016 से दमन और दीव, दादरा ओर नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे केंद्र शासित प्रदेश में भी यह लागू हो जाएगा।

क्या है बीएस-4 उत्सर्जन मानक
बीएस-3 ईंधन की तुलना में बीएस-4 ईंधन से कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड्स और सल्फर ऑक्साइड्स का उत्सर्जन कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed