फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal truth of bloody accident in punjab, 8 family member dead

8 जिंदगियां छीनने वाले हादसे का खौफनाक सच

Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 27 Mar 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
brutal truth of bloody accident in punjab, 8 family member dead

रोपड़ लुधियाना मार्ग पर इनोवा कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे का खौफनाक सच आपको चौंका देगा।

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार के परखचे उड़ गए। उसमें सवार आठों लोगों की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोग भी शामिल थे। परिवार के सदस्य श्री आनंदपुर साहिब में स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहे थे। यह परिवार जिला मोगा से आ रहा था।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस की टीम चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जोगिंदर सिंह अपने दो बेटों मनमीत सिंह 16 वर्ष , तनवीर सिंह चन्नी 18 वर्ष तथा पत्नी रणजीत कौर 60 वर्ष , महकदीप 20 वर्ष पुत्र हरविंदर सिंह, कुलबीर सिंह 23 व अपनी नौकरानी बीरो के साथ श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा कार को चालक सुरिंदर पाल चला रहा था। गांव पवात के नजदीक इनोवा की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक में सीमेंट की बोरियां लदी थीं। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

परिवार के सदस्य श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे

brutal truth of bloody accident in punjab, 8 family member dead

टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार का इंजन तक बिखर गया। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोग इक्टठा हो गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने घटना के बारे में मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही हलका विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनीयां, पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मोके पर पहुंच गए।

इस हादसे में मारी गई रणजीत कौर व महकदीप ने कुछ दिनों बाद ही कनाडा जाना था। इसी के चलते पहले परिवार के सदस्यों अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए थे। आज परिवार के सदस्य श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे कि दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मरे जोगिंदर सिंह मूल रूप से मोगा जिले के महणां गाव के रहने वाले थे। लेकिन आजकल  वे मोगा के दशमेश नगर में रह रहे थे।

लोगों ने मौके पर पहुंच कर दी मदद
घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी गांव पवात के लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे। इनोवा कार में परिवार के सदस्य पूरी तरह से दबे हुए थे, उनको निकालना तक कठिन हो रहा था। इनोवा में से बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन सात की मौत गाड़ी के अन्दर ही हो चुकी थी। आठवें की सांसें मुश्किल से चल रही थी। लेकिन बाहर निकालने के कुछ पलों में उसकी सांसें भी रूक गई।

घटना स्थल पर पहुंचने में लेट लतीफ रही एंबूलेंस

brutal truth of bloody accident in punjab, 8 family member dead

एक तरफ गांव पवात के लोग मुश्किल में फंसे हादसे के घायलों को बाहर निकालने की कोशिश में थे कि शायद कोई जिंदा हो तो उसे मेडिकल सहायता जल्दी से जल्दी दिलवायी जा सके।

वहीं एक घायल को बाहर निकालने के बाद एक की आखिरी सासें चल रही थी। उसने बाहर निकाले जाने पर उसने अपना मोबाइल फोन देकर एक युवक को हादसे संबंधी उसके घर फोन करने को कहा और इतने में ही वह भी दम तोड़ गया, लेकिन वह अज्ञात नौजवान उसका फोन लेकर ही फरार हो गया।

हालांकि शहर के बाहर हुए इस भयानक हादसे की भनक मिलते ही आम लोग सहायता के लिए वहां पहुंचे। सभी घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, लेकिन इस हादसे के बाद माछीवाड़ा अस्पताल की एबूलैंस व 108 एबूलेंस काफी देर बाद पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed