फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal and bloody accident in yamunanagar, woman killed

यमुनानगर में खौफनाक हादसा, महिला के चिथड़े उड़े

Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
brutal and bloody accident in yamunanagar, woman killed

हरियाणा के जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर गांव फैजपुर के पास रविवार शाम को ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विवाह समारोह से लौट रही बाइक सवार यूपी निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उसका बेटा व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतका का शव जगाधरी के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के सरसावा क्षेत्र के गांव सलीरी निवासी सहीदा (55) इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के गांव मतरालियों में रहती थी। शुक्रवार को सहीदा अपने बेटे साजिद व बेटी फरीदा के साथ सहारनपुर के गांव देवली में अपनी बहन के लड़के के विवाह समारोह में गई थी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद सहीदा अपने बेटे व बेटी के साथ बाइक पर वहां से वापस पांवटा साहिब स्थित घर लौट रहे थी। बाइक साजिद चला रहा था। फैजपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही महिला के शरीर के चिथड़े उड़े

brutal and bloody accident in yamunanagar, woman killed

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए और भाई बहन सड़क पर दूर तक जा गिरे। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी।

पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे:
एनएच 73ए पर गांव फैजपुर के पास इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया है। कुछ माह पूर्व भी यहां हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। उससे पूर्व भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

एएसआई अभय राम, जांच अधिकारी, थाना खिजराबाद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों भाई बहन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आटो और कार भिड़े, वृद्धा की मौत, पांच घायल

brutal and bloody accident in yamunanagar, woman killed

उध्‍ार सोनीपत में जीटी रोड हाईवे पर कुमासपुर मोड़ के नजदीक आटो और कार की भिड़ंत में आटो सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मुरथल रोड विकास नगर के पास रसीदी (60), हिना, रखसार, रीना, मोमिना और मुमताज झुग्गी झोपड़ियों में रहती हैं। वे बहालगढ़ स्थित किसी फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पेट पालती हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी ये महिलाएं आटो से काम पर जा रही थी। जब वे हाईवे पर गांव कुमासपुर के नजदीक पहुंचीं तो पीछे से आ रही सेंट्रो कार ने आटो में टक्कर मार दी।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक घटना के बाद कार छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना मुरथल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान रसीदी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हिना, रुखसार, रीना, मोमिना और मुमताज को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed