खन्ना में खौफनाक हादसा, 5 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना में खौफनाक सड़क हादसे, ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंजाब के खन्ना-समराला रोड पर रविवार दोपहर हुआ।
हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया। सभी हताहत हरियाणा के जिला करनाल के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह, रीना रानी, रानी, अनमोल, अमनदीप सिंह, रणदीप कौर, नवनीत कौर, परमजीत सिंह और रविंदर सिंह निवासी करनाल जाइलो कार में रविवार को करनाल से नवांशहर जा रहे थे। जब वे खन्ना से समराला रोड पर बनी बरधाला चौकी के पास के पास पहुंचे तो समराला की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
इससे रीना (36), अनमोल (7), हरभजन सिंह (54), रानी (45) और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमनदीप (25), रणदीप कौर (15), नवनीत कौर (34) और परमजीत सिंह (24) घायल हो गए।
ओवरटेक करने की होड़ में कार पर चढ़ा ट्रक
आसपास के लोगों ने घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल नवनीत कौर का बेटा रविंदर सिंह (18) पुत्र दलजीत सिंह हादसे में बाल-बाल बच गया। रविंदर के मुताबिक वे नवांशहर में उसकी बहन से मिलने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक किसी ओर वाहन को क्रास कर रहा था। दूसरे वाहन को क्रास करने के दौरान ट्रक सामने से आ रही कार पर जा चढ़ा। क्रेन मंगाकर ट्रक को गाड़ी से नीचे उतारा गया।
गाड़ी में आगे बैठे तीन लोगों को गाड़ी काट कर निकालना पड़ा। हादसे के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। समराला थाने के एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि रविंदर सिंह के जीजा परमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।