एक्टिवा सवार सास-बहू को 10 फुट तक घसीटते ले गई कैब, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-40 में स्थित लाल द्वारा मंदिर की बैक साइड गली रोड पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक कैब ने पहले तो एक्टिवा सवार सास-बहू को टक्कर मारी और फिर करीब 10 फुट तक घसीटते हुए ले गई।
हादसे में सास-बहू मौत हो गई। बहू बच्चे को सेक्टर-38 स्थित स्कूल में बच्चे को छोड़कर सास का चेकअप करवाने पंचकूला स्थित कमांड अस्पताल जा रही थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर थाने से जमानत दे दी।
हादसे में मृतकों की पहचान जुझार नगर निवासी अनीता कौशल और उसकी सास रेखा के रूप में हुई है। जबकि आरोपी चालक की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है।
अनीता के पति मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी और मां शनिवार सुबह 9 बजे साढ़े तीन साल के बेटे को छोड़ने सेक्टर-38 स्थित स्कूल गई थी। स्कूल से निकलने के बाद अनीता अपनी सास रेखा का कमांड अस्पताल में चेकअप करवाने निकली थी।
जैसे ही दोनों एक्टिवा से सेक्टर-40 स्थित लाल द्वारा मंदिर के बैक साइड में पहुंचे। अचानक पीछे से कैब चालक ने उनको टक्कर मार दी।
प्राइवेट स्कूल में टीचर थी महिला
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता मलोया स्थित प्राइवेट स्कूल में टीचर थी।
उध्ार आईएसबीटी-17 के पास शुक्रवार देर रात पौने दो बजे गुड़गांव डिपो की वोल्वो बस ने एक युवक को कुचल दिया। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।
वहां, डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दो प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि युवक नार्थ ईस्ट का लग रहा था।
उनके मुताबिक जैसे ही वोल्वो बस ने टर्न लिया युवक उसके सामने कूद गया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मामला सुसाइड का सामने आ रहा है। फिलहाल, आरोपी वोल्वो चालक गोपीनाथ को गिरफ्तार करने जमानत पर छोड़ दिया गया है।