फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident at ambala, woman killed

तड़प-तड़प कर महिला ने तोड़ दिया दम, देखते रह गए बेबस लोग

Thu, 01 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Thu, 01 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
brutal accident at ambala, woman killed

महिला का एक्सीडेंट हो गया। लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। दिल को दहलाने वाला हादसा हरियाणा के अंबाला सिटी के बड़ौली गांव में हुआ।

विज्ञापन


दरअसल बड़ी पार्सल वैन बड़ौली मोड़ पर अचानक बेकाबू होकर वहां से अपनी सहेली के साथ गुजर रही महिला पर जा गिरी। इस दौरान महिला दब गई। जबकि दूसरी महिला धान के खेत में गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला की तड़प-तड़पकर जान निगल गई और पार्सल वैन हटाने के प्रयास में जुटे ग्रामीण बेबसी के साथ महिला को मरते देखते रहे।
विज्ञापन


दर्दनाक बात यह रही ग्रामीण और पुलिसकर्मी रात तक पार्सल वैन के नीचे दबी महिला को निकालने में लगे रहे, लेकिन उनके प्रयास व्यर्थ रहे। पुलिस ने इसके लिए क्रेन मंगवाई, लेकिन वो भी काफी देर बाद पहुंची। आखिरकार रात को करीबन सवा नौ बजे क्रेन ने पार्सल वैन को हटाकर महिला के शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिला कृष्णा देवी अपनी सहेली रौशनी देवी के साथ बड़ौली मोड़ से गुजर रही थी। तभी वहां से एक बड़ी पार्सल वैन बहुत तेजरफ्तार से आ रही थी। तेज गाड़ी को आता देख दोनों महिला सड़क के किनारे पर हो गई।

लेकिन बड़ौली मोड़ पर तेज रफ्तार पार्सल वैन ने जैसे ही मोड़ काटा, तभी वैन अनियंत्रित होकर सड़क की ओर ही पलट गई। देखते ही देखते वैन ने दोनों महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

रात 9 बजे निकाला गया महिला का शव

brutal accident at ambala, woman killed

वैन कृष्णा देवी के ऊपर जा गिरी, जिससे चलते कृष्णा देवी वैन के नीचे ही दब गई, जबकि उसकी सहेली रौशनी वैन से टकराकर वहीं धान के खेत में जाकर बुरी तरह से जख्मी हो गई।

घायल महिला के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने हादसा का जायजा लिया और आसपास गांव के लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी ग्रामीणों ने तुरंत वैन को हटाने की जद्दोजहद शुरू कर दी, तभी सदर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस और ग्रामीण घंटों वैन को हटाकर उसके नीचे दबी कृष्णा देवी को निकालने का प्रयास करते रहे। लेकिन कृष्णा देवी को नहीं निकाला जा सका, जिस वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

रात को पहुंची क्रेन ने निकाला शव
पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाने के लिए काफी देर पहले ही सूचना भिजवा दी थी, लेकिन गांव काफी दूर होने की वजह से क्रेन रात को करीबन सवा नौ बजे मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से पार्सल वैन को हटवाया गया और महिला के शव को बाहर निकाला गया। रात तक मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित रहे।

उधर, गांव बड़ौली में इस हादसे के चलते गम का माहौल बना रहा। एसएचओ सदर अजीत सिंह ने बताया कि शव को रात में वैन के नीचे से निकाल लिया गया है। मंगलवार को शव का सिटी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed