{"_id":"62376ff66f4eec6b411a0c85","slug":"brother-of-haryana-former-dgp-kp-singh-joins-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर आप की निगाहें, पूर्व डीजीपी के भाई ने थामा पार्टी का दामन, कई और संपर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर आप की निगाहें, पूर्व डीजीपी के भाई ने थामा पार्टी का दामन, कई और संपर्क में
Mon, 21 Mar 2022 12:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:47 AM IST
सार
नौकरशाह तबके को पार्टी के समर्थन में लाने के लिए पार्टी के संयोजक ने एक विशेष सेल बनाया है जो लगातार ऐसे अधिकारियों से संपर्क साध रहा है। सरकार से नाराज चल रहे अधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी रहे केपी सिंह के भाई आदर्श पाल सिंह व अन्य ने ज्वाइन की आप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में फतेह के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा में सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर है। अधिकारियों के परिजनों तक को पार्टी में शामिल करने का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पंचकूला में हुए एक कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह के भाई आदर्श पाल सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
विज्ञापन
आदर्श पाल सिंह पिछली बार बीएसपी से जगाधरी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में कई और अधिकारियों व उनके परिजनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। नौकरशाह तबके को पार्टी के समर्थन में लाने के लिए पार्टी के संयोजक की ओर से एक विशेष सेल बनाया गया है जो लगातार ऐसे अधिकारियों से संपर्क साध रहा है। सरकार से नाराज चल रहे अधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद और भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष समेत अन्य ने थामा आम का दामन
रविवार को पंचकूला सेक्टर 20 के सामुदायिक केंद्र में हुए कार्यक्रम में इंटक कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी और पंचकूला भाजपा की महिला नेता आरती अरोड़ा समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए। दिल्ली के पूर्व मंत्री ग्रेटर कैलाश से विधायक एवं हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज और उत्तरी हरियाणा जोन के अध्यक्ष बीके कौशिक और सचिव योगेश्वर शर्मा ने टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट शोएब खान, जावेद चौधरी, ओमप्रकाश, दिग्विजय सिक्का, शुभम शर्मा, पंचकूला महिला कांग्रेस की ब्लॉक प्रधान बबीता विनायक, वरुण स्वामी, चंचल कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन