फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brother and sister died in road accident in Hisar of Haryana

हिसार : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, परीक्षा देने जा रहे जींद निवासी भाई-बहन की मौत

Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister died in road accident in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चौधरीवास कॉलेज में यूजीसी नेट का पेपर देने जा रहे जींद निवासी भाई-बहन की बाइक गुरुवार दोपहर मुकलान गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टोल प्लाजा से एंबुलेंस बुलाई गई और दोनों को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर कुछ देर बाद इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों मृतक करीब 23 वर्षीय मनीष और 21 वर्षीय युवती मीनू उर्फ ज्योति जींद जिले के काकड़ौद गांव के रहने वाले थे और दोनों सगे भाई-बहन थे। हालांकि काफी देर तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी, जिससे परिजन देर शाम तक हिसार पहुंचे। मामले की सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गौरछी गांव निवासी मृतकों के रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और शवों की शनाख्त की। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। 
विज्ञापन


देर शाम तक परिजनों के पहुंचने के कारण पुलिस की कार्रवाई काफी देर तक चली। इस वजह से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया और शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गौरछी गांव निवासी संजय ने बताया कि गुरुवार को मीनू का चौधरीवास गांव में यूजीसी नेट का पेपर था। इस वजह से वह अपने भाई मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर पेपर देने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते में मुकलान गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उस दौरान दोनों को सिर में गहरी चोट लगी। संजय ने बताया कि मृतक चार भाई-बहन थे। इनके पिता सुभाष खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक उनके छोटे भाई के रिश्ते में साला-साली लगते थे।

ट्रक सड़क के दूसरी तरफ खड़ा था, जिससे बाइक टकराई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। मृतकों के रिश्तेदार के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -महेंद्र सिंह, एएसआई, जांचकर्ता, आजाद नगर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed