फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   record: May 31 coldest in five years in chandigarh

टूटा रिकॉर्ड: चंडीगढ़ में बारिश से गिरा पारा, पिछले पांच साल में सबसे ठंडा दिन रहा 31 मई

Mon, 01 Jun 2020 02:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
record: May 31 coldest in five years in chandigarh
बारिश का लुत्फ उठातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही बादल छाए रहने और बारिश के साथ ठंडी हवाओं के चलने से रविवार को भी मौसम सुहाना रहा। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं बीते पांच सालों में 31 मई का दिन सबसे ठंडा दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा और न्यूनतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहे हैं। अभी दो दिन और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार दोपहर बाद काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर लगभग 30 मिनट तक ही रहा, लेकिन हवा की ठंडक ने पारे में गिरावट ला दी।
विज्ञापन


मौसम के इस बदलाव ने 2020 की 31 मई को बीते पांच सालों में सबसे ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2014 में भी मौसम में ऐसे ही बदलाव हुए थे। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा बन रहे हैं, जिससे मौसम में यह बदलाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में 71 एमएम बारिश
इस बार मई में बारिश का दौर जारी रहा। इस कारण बीते तीन सालों में मई माह में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इस बार मई में 71 एमएम बारिश का आंकड़ा मौसम विभाग ने दर्ज किया है। बीते तीन दिनों में यदि बारिश की बात करें तो 23.5 एमएम बारिश चंडीगढ़ में हुई है।

किस साल कितना रहा तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2020 31.9 22.3
2019 43.5 26.1
2018 39.0 30.2
2017 38.9 20.5
2016 32.9 23.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed