फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bright explosion cracked cooker, female scorched

तेज धमाके से फटा कुकर, महिला झुलसी

Sun, 11 May 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 May 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
Bright explosion cracked cooker, female scorched

थाना निसिंग क्षेत्र के गांव गोंदर में रविवार को तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। धमाका होते ही पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। कुकर फटने से घर में सब्जी बनाने के लिए आलू उबाल रही एक महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को ट्रामा सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।

इससे पूर्व महिला को निसिंग के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला का चेहरा झुलस गया, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

बताया गया कि कुकर सुबह करीब साढे़ आठ बजे तेज धमाके के साथ फटा। कुकर में इतना प्रेशर था कि कुकर का ढक्कन करीब पचास फुट दूर वाल्मीकि पंचायत घर की छत पर जा गिरा।
विज्ञापन


सौभाग्य यह रहा कि कुकर फटने के दौरान महिला के अलावा कोई भी पास नहीं था और कुकर बाहर छत पर खुले में रखा था।

ट्रामा सेंटर में पहुंची भर्ती महिला सविता के पति राजेश कुमार के अनुसार कुकर में आलू उबलने के लिए रखे थे। काफी देर तक सिटी नहीं आई तो उसकी पत्नी कुकर को देखने गई थी कि जैसे ही कुकर को थोड़ा हाथ लगा कुकर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में उनके तीन भाइयों के बच्चे एक ही कमरे में टीवी देख रहे थे। घटना के समय वह घर पर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed