फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brick and stone pelted at a marriage ceremony in Abohar

Punjab News: बिना दुल्हन लौटी बरात, लड़के के मामा ने मांगी कार... थोड़ी देर में चलने लगे ईंट-पत्थर

Sun, 09 Apr 2023 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 07:00 PM IST
सार

थाना प्रभारी परमजीत कंबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक लड़की की विदाई नहीं हुई। हालांकि दोनों पक्ष राजीनामा की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
Brick and stone pelted at a marriage ceremony in Abohar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के अबोहर जिले में एक शादी समारोह में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि लड़की की विदाई से पहले वर पक्ष ने कथित तौर पर वधु पक्ष से भारी भरकम दहेज की मांग रख दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तोड़फोड़ और पत्थरबाजी में लड़की का भाई और उसकी दादी घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। विवाद इतना बढ़ा कि बिना दुल्हन के ही बरात को वापस होना पड़ा। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने बेटी की शादी फाजिल्का निवासी युवक के साथ तय की थी। युवक बरात लेकर अबोहर पहुंचा और रात को विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सुबह जब विदाई का समय आया तो लड़के वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान वर और वधु पक्ष ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं लड़के वालों ने टेंट की कुर्सियां, प्लेट व डीजे तोड़ दिया। इस घटना में लड़की का भाई और दादी घायल हो गए। वधू पक्ष ने लड़की को विदा करने से मना कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी परमजीत कंबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में दाखिल लड़की के भाई ने बताया कि विवाह समारोह शांतिपूर्वक चल रहा था लेकिन लड़के के मामा ने दहेज में कार मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद वर-वधु पक्ष के लोगों की एक कमरे में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान कुछ बरातियों ने भोजन सही न होने की बात कह दी। इस पर लड़की वालों को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद बरातियों ने मारपीट की और सामान तोड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंची दादी पर भी हमला किया गया। समाचार लिखे जाने तक लड़की की विदाई नहीं हुई। हालांकि दोनों पक्ष राजीनामा की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed