{"_id":"65c8c70c59d399f0b3b54985ef32e960","slug":"bribery-case-great-relief-to-aig-ps-sandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में एआईजी पीएस संधू को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामले में एआईजी पीएस संधू को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के एआईजी पीएस संधू के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में वीरवार को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में शिकायतकर्ता निशांत शर्मा अपने बयानों से पलट गया।
विज्ञापन
सीबीआई ट्रेप के दौरान पीएस संधू और निशांत शर्मा की वाइस रिकार्ड को अदालत में सुनाया तो शिकायतकर्ता निशांत शर्मा ने वाइस रिकार्डिग में खुद की आवाज होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
निशांत शर्मा ने कहा कि उसकी कोई वाइस रिकार्डिग नहीं हुई थी। वहीं रिश्वत लेने के समय सीबीआई द्वारा निशांत शर्मा की मौजूदगी में बनाई गई विडियो रिकार्डिग भी पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता द्वारा बयानों से मुकरने पर सीबीआई हैरान रह गई। सीबीआई अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को तय की है।