फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bribery case: Chargesheet filed against BJP leader's brother and scrap dealer

रिश्वत प्रकरण : भाजपा नेता के भाई और स्क्रैप डीलर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Sun, 01 Oct 2023 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: Chargesheet filed against BJP leader's brother and scrap dealer
चंगीगढ़। रिश्वतखोरी में पकड़े गए भाजपा नेता के भाई मनीष उर्फ बबलू दुबे और स्क्रैप डीलर अनिल गोयल उर्फ कोकी के खिलाफ सीबीआई ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। हालांकि मामले का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल पवन कुमार अब तक फरार है।
विज्ञापन

आरोपों के तहत फरार आरोपी केस में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे बबलू और कोकी के जरिए शिकायतकर्ता दीपक से रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले में केस की अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी। बता दें कि रामदरबार निवासी दीपक उर्फ दीपा ने सीबीआई को कांस्टेबल पवन और दोनों बिचौलियों के खिलाफ सीबीआई को शिकायत दी थी। आरोप के मुताबिक, कांस्टेबल पवन उसे एक केस में झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर सात लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दीपक ने ऑपरेशन सेल इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों पर भी आरोप लगाए थे लेकिन इंस्पेक्टर के खिलाफ सीबीआई को कोई भी सबूत नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें केस में आरोपी नहीं बनाया गया। मामले में सीबीआई ने दीपक की शिकायत पर पवन के अलावा मनीष दुबे और अनिल गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में मनीष और अनिल को सीबीआई ने ट्रैप लगाकर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था, जबकि कांस्टेबल पवन फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed