फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   break on development and construction work of municipal corporation

विकास और निर्माण कार्य पर निगम ने लगाया ब्रेक

Wed, 23 Dec 2015 05:42 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 23 Dec 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
break on development and construction work of municipal corporation

नगर निगम पंचकूला ने 2015-2016 वित्त वर्ष में विकास की गति का ब्रेक डाउन कर जनता की अपेक्षाओं रौंद डाला। 22 करोड़ 72 लाख के विकास कार्य ठंडे बस्ते में है। 20 करोड़ 99 लाख के विकास कार्य अलाट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस वित्त वर्ष में महज आठ करोड़ 37 लाख से ही विकास कार्य पूरे हुए हैं। निगम के उपरोक्त आंकड़ों से विकास कार्यों की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता। हालांकि वित्त वर्ष में महज तीन माह शेष हैं। नगर निगम पंचकूला में अभी तक करीब 30 प्रतिशत विकास ही संभव हो सका है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में काम की समीक्षा का आंकलन किया जाए तो सबसे ज्यादा खफा जनता ही नहीं, बल्कि उनका प्रतिनिधित्व करने वाले पार्षद भी हैं। इसी कड़ी में वे ठेकेदार भी शामिल हैं जिनके करोड़ों रुपये जांच की वजह से फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार नहीं ले रहे निगम के काम में रुचि: डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर सुनील तलवार के मुताबिक पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए भाजपा सरकार की ओर से अनुदान देने में किसी प्रकार की कमी नहीं है, लेकिन जांच के चलते विकास कार्य रुके हैं और वे जल्द ही अन्य नगर पार्षदों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग की मंत्री कविता जैन से मांग करेंगे कि जो शिकायतें झूठी पाई जाएं, कम से कम उनके खिलाफ भी ठोस कानूनी कार्रवाई कराई जाए।

उन्होंने कहा कि इन शिकायतों की वजह से ठेकेदारों के करोड़ों रुपये फंसे हुए है, इसकी वजह से अन्य ठेकेदार नगर निगम के कार्यो का ठेका लेने से कतरा रहे हैं।

अभी पौने 14 करोड़ के किए हैं टेंडर काल: एसई  
नगर निगम के अक्षीक्षण अभियंता अनिल मेहता ने माना कि अभी 8 करोड़ 37 लाख के ही विकास कार्य हो सके हैं। 22 करोड़ 72 लाख के विकास कार्य पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में इन प्रोग्रेस हैं। ये कार्य विजिलेंस जांच के चलते रुके हुए है।

13 करोड़ 74 लाख के विकास कार्य के लिए निगम ने टेंडर काल किए हुए हैं। निगम की निर्माण शाखा अभी सिर्फ पैचवर्क कर रही है। इसके लिए मौके पर ही मैटीरियल तैयार करना होता है। नई सड़क निर्माण के लिए मैटीरियल प्लांट से तैयार होकर आता है। इसके लिए इस समय वातावरण अनुकूल नहीं है।

21 वीं सदी में पुराने तर्क दे रहे हैं निगम अधिकारी: सलीम  
निगम पार्षद सलीम खान के मुताबिक पंचकूला नगर निगम के अधिकारी 21 वीं सदी में बाबा आदम के जमाने के तर्क दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंचकूला में कल प्रधानमंत्री या किसी अन्य वीपीआईपी को आना हो तो रात में ही सड़कें बन कर तैयार हो जाती हैं।


उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए बताया कि भी हाल ही में हुडा ने सेक्टर-20 मार्केट में सड़क का निर्माण कराया है। निगम को पता होना चाहिए कि उसका मैटीरियल सड़क किनारे से नहीं बल्कि मुबारकपुर स्थित प्लांट से ही मंगाया गया था। कई जगह जीटी रोड पर सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed